एन टीवी इंडिया न्यूज़ का सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला से सवाल लोकसभा या राज्यसभा जाएंगे

0 162
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर स्थानीय सर्किट हाउस में भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित पत्रकार वार्ता में चर्चा के दौरान कहा की सीधी का सर्वश्रेष्ठ और बहुमुखी विकास भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है। पहले किसी जमाने में जब यहां के नेता मुख्यमंत्री हुआ करते थे तब यहां न तो आईटीआई थी, ना सड़के थी, न रोजगार के अवसर थे और ना ही इस प्रकार की जनता के कल्याण की सुख सुविधाएं थी। हमारी पहल पर आज जिले में चारों चमाचम सड़के हैं। 24 घंटे बिजली है। नल जल योजना के माध्यम से जल्द ही टोपी वाला पानी और जिले को मेडिकल कॉलेज की सौगात मिलने वाली है सीधी को स्मार्ट सिटी भी हमने बनाया। पत्रकार वार्ता के दौरान सीधी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला ने पत्रकारों के द्वारा पूछे गए शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार और जिले में उद्योग के सवालों के जवाब दिए। पत्रकार वार्ता के दौरान एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने सीधी के विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला से उस सवाल को भी उठाया जिस सवाल को उठाने से लोग कन्नी काटते हैं एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला के फिर से सीधी विधानसभा की सीट से चुनाव लड़ने को लेकर सीधा सवाल किया की क्या पंडित केदारनाथ शुक्ला फिर से बीजेपी की तरफ से सीधी विधानसभा से उम्मीदवार होंगे या फिर लोकसभा या राज्यसभा जाएंगे इसका जवाब देते हुए पंडित केदारनाथ शुक्ला ने कहा कि यह तो पार्टी को तय करना है लेकिन पार्टी मुझे जहां से कहेगी मैं वहां से लड़ूगा।

News TOP Footer