अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय पर्यवेक्षक कुलदीप राठौर ने धौहनी में ली संगठनात्मक बैठक

0 182
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पर्यवेक्षक कुलदीप राठौर के मुख्य आतिथ्य,जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह की अध्यक्षता, जिला प्रभारी बृजभूषण शुक्ला, इंजी हरिकृष्ण,सिंगरौली प्रभारी गुरमीत सिंह मग्गू,सिंगरौली जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र द्विवेदी, सिंगरौली शहर अध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल के विशिष्ट आतिथ्य में धौहनी विधानसभा के ग्राम कमचड़ में आने वाले विधानसभा चुनावों की रणनीति को लेकर संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में नारी सम्मान योजना के फॉर्म भरे जाने बूथ कमेटियों के गठन बीएलए की नियुक्ति के साथ-साथ कांग्रेस की चुनावी तैयारियों पर चर्चा की गई। संगठनात्मक बैठक में अपने विचार व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय पर्यवेक्षक कुलदीप राठौर ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सब एकजुट होकर आने वाले चुनावों के लिए सक्रियता के साथ अभी से लग जाएं पार्टी किस व्यक्ति को टिकट देती है या महत्वपूर्ण नहीं है वह निर्णय पार्टी का होगा आप सब का प्रत्याशी हाथ का पंजा है आप हाथ के पंजे को विजई बनाने और मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार लाने,आम जनता के हितों की रक्षा करने के लिए संघर्ष करें आने वाला समय आपका होगा मध्यप्रदेश में निश्चित रूप से 150 सीटों से अधिक संख्या के साथ कांग्रेस की सरकार बनेगी। जिला प्रभारी बृजभूषण शुक्ला ने बैठक में विचार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है आम जनमानस को मूलभूत सुविधाओं का भी लाभ नहीं मिल पा रहा है किसान मजदूर नौजवान महिलाएं सब भाजपा की सरकार से परेशान हो चुके हैं प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है आने वाले विधानसभा चुनावों में मध्यप्रदेश में निश्चित रूप से कांग्रेस की सरकार बनेगी आवश्यकता इस बात की है कि कांग्रेस का कार्यकर्ता घर-घर जाकर कांग्रेस की घोषणाओं को जन-जन तक पहुंचाएं और भाजपा की जन विरोधी नीतियों से लोगों को अवगत कराए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव एकदम नजदीक है हम सब एकजुट हैं और मैं पर्यवेक्षक महोदय को आश्वस्त करना चाहता हूं कि सीधी जिले की चारों विधानसभा सीट इस बार कांग्रेस पार्टी निश्चित रूप से जीतेगी और मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने में हमारे जिले की अहम भूमिका हो, जिला अध्यक्ष ने आगे कहा कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा घोषणा की गई है कि कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को हर माह 1500 रुपए मिलेंगे,गैस का सिलेंडर ₹500 में मिलेगा 100 यूनिट तक बिजली मुफ्त में दी जाएगी 200 यूनिट तक बिजली की दर आधी होगी सभी किसानों का कर्ज माफ होगा कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू की जाएगी साथ में अनेकों अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं कांग्रेस की सरकार बनने पर मध्य प्रदेश में लागू होगी कांग्रेस पार्टी ही गरीबों की सच्ची हितैषी है।

News TOP Footer