भारतीय जनता पार्टी सीधी की विधानसभा की संचालन समितियों की बैठक संपन्न हुई

0 535
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : आगामी दिनों में संपन्न होने जा रहे विधानसभा चुनाव को परिश्रम की पराकाष्ठा करते हुए, टीम भावना से युक्त, उत्प्रेरक की तरह कार्य करते हुए जिले की चारों विधानसभा जीतने की योजना रचना करते हुए कटिबद्ध हो पदाधिकारी और कार्यकर्ता । उक्त आशय के विचार भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने जिले की चारों विधानसभाओं सीधी,  सिहावल, चुरहट और धौहनी की संचालन समितियों को संबोधित करते हुए स्थानीय सर्किट हाउस में भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के विभिन्न सत्रों के दौरान कहीं।विधानसभा की महत्वपूर्ण संचालन समिति की बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं चुरहट विधायक शरदेन्दु तिवारी, भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी राजेश पाण्डेय,  लोकसभा संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती रीती पाठक, पूर्व मंत्री और रींवा विधायक राजेन्द्र शुक्ला, सीधी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ राजेश मिश्रा, इंद्र शरण सिंह चौहान, प्रदेश कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य और सिहावल विस्तारक राजेंद्र पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष के के तिवारी, सिहावल के पूर्व विधायक विश्वामित्र पाठक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं को विधानसभा की विभिन्न संचालन समितियों को संबोधित करते हुए चुनाव जीतने के हुनर का पाठ प्रदेश महामंत्री श्री शर्मा ने बखूबी सिखाया। प्रदेश संगठन महामंत्री श्री शर्मा ने कहा कि आज हमारे पास प्रदेश में 38 लाख से अधिक पदाधिकारियों की टोली है। जो बूथ हम हारे हैं उनको चिन्हित करके जीतने के लिए योजना रचना करें। जनप्रतिनिधियों सांसद, विधायक और पार्टी के जिला पदाधिकारियों का प्रवास शक्ति केंद्रों तक हो, इसकी योजना भी अत्यंत आवश्यक है।भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने स्वागत भाषण करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री का अभिनंदन किया और जिले की संगठनात्मक स्थिति से भी अवगत कराया।

News TOP Footer