जन शिक्षण संस्थान सभागार में जन भागीदारी गतिविधि के स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

सीधी धर्मेंद : कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के निर्देशानुसार विगत 1 जून 2023 से 15 जून 2023 तक जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की जाने वाली जी-20 जनभागीदारी गतिविधियों के अन्तर्गत जन शिक्षण संस्थान सीधी द्वारा संस्थान के सभागार में उद्यमशीलता पर आधारित स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में संस्थान से जुड़े प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के प्रशिक्षणार्थी, जन शिक्षण संस्थान से जुड़े प्रशिक्षणार्थी, अनुदेशक एवं संस्थान के कर्मचारियों ने भाग लिया।प्रतियोगिता के दौरान आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में उद्यमों की भूमिका एवं उद्यमियों के योगदान पर आधारित कई स्लोगन का लेखन प्रतिभागियों ने किया तथा उन्होंने अपने लिखेे गए स्लोगनों में यह भी दर्शाया कि एक सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र के निर्माण में औद्योगिक संरचनाओं तथा इसके संचालन से जुड़े उद्योगपतियों की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण है साथ ही उन्होंने यह भी दर्शाया कि उद्यमशीलता बेराजेगारी के उन्मूलन में एक महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करती है।1 जून को भी संस्थान द्वारा आत्मनिर्भर भारत पर आधारित वेबीनार से भी प्रतिभागियों को जोड़ा गया था एवं इस अवसर पर संस्थान से जुड़े प्रशिक्षणार्थियों के मध्य एक उद्यमशीलता पर आधारित क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई थी जिसमें प्रतिभागियों द्वारा बढ़-चढ़ कर अपनी प्रतिभागिता प्रस्तुत की गई। कार्यक्रमों के सफल आयोजन हेतु संस्थान के अध्यक्ष मंजू सिंह ने अपने संदेश में संस्थान के निदेशक जय सिंह सहित स्टाफ के सभी कर्मचारियों के सफल प्रयासों की सराहना की तथा पूरे पंद्रह दिवसों तक आयोजित होने वाली इन गतिविधियों के सफल आयोजन हेतु दिशानिर्देश भी दिया आयोजन को सफल बनाने में संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी बृजेन्द्र सिह, सुमन सिंह, रेखा सिंह, शोभा सिंह, राकेश सिंह, संतोष केवट, ललिता पटेल, भारती पाण्डेय, सुधा सिंह तथा संस्थान से जुड़े प्रशिक्षणार्थियों की भूमिका महत्वपूर्ण रही i
