रीवा आईजी से मिला जिला कांग्रेस कमेटी सीधी का प्रतिनिधि मण्डल कहा सेमरिया एस आई को लाइन अटैच से पीड़ित पक्ष संतुष्ट नहीं है

सीधी धर्मेंद : 8 मई को चुरहट थाना अंतर्गत सेमरिया चौकी से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें मामूली विवाद में सेमरिया चौकी की पुलिस ने जनपद पंचायत रामपुर नैकिन के ग्राम पंचायत मड़वा के सरपंच सुरेश चौधरी और दो अन्य लोगो की बेरहमी से पिटाई करके धारा 151 में जेल भेज दिया सरपंच को जेल भेजे जाने के बाद कई ग्रामीण 8 मई को जिले के पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई सकता ही कई ग्रामीणों ने अपने उप सरपंच के साथ एडिशनल एसपी को भी अपनी शिकायत का आवेदन सौंपा था जिसके बाद जिले के पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच एसडीओपी चुरहट को करने के निर्देश दिए थे साथी देर रात पुलिस अधीक्षक ने आरोपी चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राजपूत को चौकी से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया। हरिजन सरपंच की बेरहमी से की गई पिटाई और उसे जेल भेजने की खबर जैसे ही फैली शहर में हड़कंप मच गया राजनीतिक दलों के लोग भी इस मामले में अपनी प्रतिक्रियाएं देने लगे 9 मई को जेल से छूटकर आए सरपंच और पीड़ित संदीप जयसवाल और राजीव जयसवाल जो जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती थे जिला कांग्रेस कमेटी सीधी का प्रतिनिधि मण्डल जिला प्रभारी बृजभूषण शुक्ला एवं जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस भवन से पैदल चलकर जिला अस्पताल में भरती सुरेश साकेत सरपंच ग्राम पंचायत क्षेत्र मड़वा से मुलाकात कर उनके ऊपर पुलिस के द्वारा किये गए अत्याचार की जानकारी प्राप्त की जिस प्रकार से शिवराज सरकार में इस तरह से अनुसूचित जाति के सरपंच सुरेश साकेत के साथ मारपीट कि गई है इससे यह बात साबित होती है कि पूरे प्रदेश में अनुसूचित जाति अनुसूचित जन जाति एवं सभी गरीबो के ऊपर अत्याचार लगातार हो रहे है जिला कांग्रेस पीड़ित से मिलने के पश्चात पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंच कर रीवा आईजी से मुलाकात कर ज्ञापन दिया गया कि उक्त एस आई को लाइन अटैच कर दिया है इस कार्यवाही से जिला कांग्रेस कमेटी एवं पीड़ित पक्ष संतुष्ट नहीं है सेमरिया पुलिस चौकी पदस्त एस आई धर्मेंद्र सिंह राजपूत द्वारा सरपंच ग्राम पंचायत मड़वा को थाने में बुलाकर अत्यधिक मारपीट की गई है।जिसमे सरपंच के शरीर में अत्यधिक चोट आई है,एवं एक निर्वाचित सरपंच जनप्रतिनिध के मान सम्मान की हानि हुई है। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मांग कि जाती है कि यदि उक्त एस आई एवं उनके सहयोगी द्वारा पीड़ित पक्ष के ऊपर मारपीट कि गई इस मामले में एफ आई आर दर्ज कर पीड़ित पक्ष को न्याय नहीं मिला तो जिला कांग्रेस कमेटी सीधी द्वारा सेमरिया पुलिस चौकी का 13 मई को घेराव कर व्यापक आंदोलन किया जाएगा। कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल की समस्याओं को सुनने के बाद रीवा संभाग के आएगी ने मीडिया को अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि मामले की जांच एसडीओपी चुरहट को सौंपी गई है जो भी तथ्य आएंगे उसके अनुसार दोषियों पर कार्यवाही की जाएगी i एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने इस दौरान आईजी से सवाल उठाया कि क्या जिले में पुलिस अधीक्षक को थानों में पदस्थापना करने के अवसर मिलेंगे राजनीतिक दबाव और दखलअंदाजी बंद होगी इस पर आईजी ने कहा कि पुलिस अधीक्षक नियमानुसार कार्य करने के लिए स्वतंत्र हैं i कांग्रेश पार्टी सीधी जिले के प्रभारी बृजभूषण जी ने मीडिया को अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि दोषी पुलिस बालों पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो वह आंदोलन करेंगे i एक मामूली से विवाद में एक चुने हुए जनप्रतिनिधि और दो अन्य लोगों की पुलिस द्वारा की गई बेरहमी से पिटाई और उन्हें जेल भेजने का मामला अब राजनीतिक रंग लेने लगा है कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे में पीड़ितों के संग खुलकर सामने आ गई है अब देखना है कि आने वाले समय में अन्य कौन से दल इस मामले में सामने आते हैं क्योंकि मामला हरिजन और पिछड़े वर्ग का है और चुनाव भी नजदीक है।
