जनसुनवाई में लोगों की समस्याओं का हो रहा त्वरित निराकरण किरन को श्रवण यंत्र की सौगात

सीधी धर्मेंद : नागरिकों के समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिये शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को जिला मुख्यालय पर जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है। जनसुनवाई में कलेक्टर सहित उपस्थित जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा जिले के दूरस्थ अंचलों से आये आवेदकों की समस्याओं को मौके पर निराकृत कर उन्हें राहत प्रदान की जाती है। अनिराकृत आवेदनों के लिये समय-सीमा निर्धारित कर दी जाती है जिससे आवेदकों को अनावश्यक नहीं भटकना पड़े। जनसुनवाई में ग्राम सोनतीर पटेहरा से आई 13 वर्षीय कुमारी किरन केवट न सुनाई देने की समस्या लेकर आई। जब कलेक्टर ने उनसे उनकी शिकायत के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि उन्हें सुनाई नहीं देता है। बहरापन हो जाने के कारण उन्हें सुनाई नही देता है। उन्हें इस कारण अपने दैनिक जीवन में बहुत ही समस्या होती है। उसकी शारीरिक स्थिति को देखते हुए कलेक्टर द्वारा सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग की ओर से कुमारी किरन की जांच कराकर तत्काल श्रवण यंत्र प्रदान करायी गयी। जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित निराकरण होने से आवेदक कुमारी किरन केवट और उनके परिजन बहुत खुश और संतुष्ट दिखे।
