सुपेला में श्रीमद् भागवत कथा में समापन के बाद हुआ हवन यज्ञ और भंडारे का आयोजन

सीधी धर्मेंद : ग्राम सुपेला में 1 मई से चल रही श्रीमद् भागवत कथा का 7 मई को विश्राम के बाद 8 मई को हवन यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया जिसमे भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य कमाया इस दौरान परमहंस आश्रम औरा हलिया , के स्वामी पूज्य संत श्री तुलसी महाराज जी का आज आगमन सुपेला में हुआ उन्होंने सभी श्रद्धालु भक्तों से मुलाकात कर महा प्रसादी भंडारे की शुरुआत की। संत तुलसी महाराज जी ने यथार्थ गीता पुस्तक को श्रद्धालु भक्तों में वितरित किया। उन्होंने कहा की यथार्थ गीता पुस्तक में लिखा एक-एक शब्द ज्ञान का प्रकाश है, जिसे आत्मसात करने से व्यक्ति अपने जीवन को बदल कर ऊंचा उठ सकता है। मानव जीवन के कल्याण के लिए यह एक उपयोगी ग्रंथ है। क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल के परिवार कि ओर से पूजनीय दादी जी श्रीमती रघुनथिया देवी एवं पूज्य पिताजी व पूर्व मंत्री स्वर्गीय श्री इंद्रजीत कुमार जी की स्मृति में भागवत कथा का सात दिवसीय आयोजन कराया गया । 1 से 7 मई तक चलें धार्मिक आयोजन में हजारों की संख्या में धर्म प्रेमियों ने पहुंच कर धर्म लाभ लिया व प्रसाद ग्रहण किया। ग्राम सुपेला में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य समापन होने पर प्रसिद्ध कथावाचक देवी चित्रलेखा जी व उनकी टीम, सभी सम्माननीय श्रद्धालु गण,सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं के अलावा जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन,स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका,सीधी, मीडिया बंधुगण ने पूरा सहयोग किया। विधायक श्री पटेल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष सहयोग मिलने पर सभी का आभार जताते हुए बताया कि भविष्य में भी इसी प्रकार का सहयोग मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद सभी को मिलता रहेगा।
