पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रविंद्र वर्मा ने किया थाना बहरी का वार्षिक निरीक्षण

सीधी धर्मेंद :पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रविंद्र वर्मा थाना बहरी के वार्षिक निरीक्षण पर आज थाना बहरी पहुंचे। थाना पहुंचने पर सर्वप्रथम समस्त थाना स्टॉफ से रुबरू होकर उनकी स्वास्थ्य की जानकारी ली एवं उनकी समस्याएं जानी तथा उनका यथा उचित निराकरण किये। तत्पश्चात थाना बहरी के समस्त शाखाओं जैसे मालखाना ,शस्त्रागार, हवालात, विवेचक कक्ष, प्रधान आरक्षक लेखक कक्ष, शिकायत शाखा, सीसीटीएनएस, समंस वारंट शाखा का निरीक्षण किया निरीक्षण उपरांत थाने के संधारित रजिस्टरों का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक रविंद्र वर्मा ने सभी तरह के अपराध के नियंत्रण संबंधी निर्देश देने के बाद कई बिंदुओं पर चर्चा के पश्चात समस्त थाना स्टॉफ से ड्यूटी के दौरान आने वाली समस्याओं को जाना एवं उसका निराकरण किये जाने का निर्देश दिया साथ ही अच्छा कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को पुरुस्कृत किया।
