अजय सिंह राहुल के संकल्प से चल रहे श्री रूद्र महायज्ञ श्री शिव महापुराण कथा का हुआ समापन

0 251
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : विगत 22 अप्रैल से पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया के संकल्प से सांडा शिवराजपुर में आयोजित श्री रूद्र महायज्ञ एवं श्री शिव महापुराण कथा का समापन हुआ। श्री शिव पुराण महा कथा के सातवें दिन कथा वाचक आचार्य विनोद बिहारी गोस्वामी ने शिव के अर्धनारीश्वर स्वरूप बारह ज्योतिर्लिंग की स्थापना सहित रुद्राक्ष की महिमा का वर्णन कर कथा का समापन किया। समापन दिवस पर अर्धनारीश्वर स्वरूप के बारे में आचार्य विनोद ने बताया कि सृष्टि के आदि में जब सृष्टिकर्ता ब्रह्मा द्वारा रची हुई सृष्टि विस्तार को प्राप्त नहीं हुई, तब ब्रह्मा जी उस दु:ख से अत्यंत दु:खी हुए । उसी समय आकाशवाणी हुई – ‘ब्रह्मन ! अब मैथुनी सृष्टि करो ।’ उस आकाशवाणी को सुनकर ब्रह्मा जी ने मैथुनी सृष्टि करने का विचार किया, परंतु ब्रह्मा की असमर्थता यह थी कि उस समय तक भगवान महेश्वर द्वारा नारीकुल प्रकट ही नहीं हुआ था इसलिए ब्रह्मा जी विचार करने के बाद भी मैथुनी सृष्टि न कर सके । ब्रह्मा जी ने सोचा कि भगवान शिव की कृपा के बिना मैथुनी सृष्टि नहीं हो सकती और उनकी कृपा प्राप्त करने का प्रमुख साधन उनकी तपस्या ही है । ऐसा सोचकर वे भगवान शिव की तपस्या करने के लिए प्रवृत्त हुए । उस समय ब्रह्मा जी शिव सहित परमेश्वर शंकर का प्रेमसहित ध्यान करते हुए घोर तप करने लगे ।ब्रह्मा के उस तीव्र तप से शिव जी प्रसन्न हो गये । फिर कष्टहारी शंभु सच्चिदानंद की कामदा मूर्ति में प्रविष्ट होकर अर्धनारीश्वर रूप में ब्रह्मा के समक्ष प्रकट हुए ब्रह्मा जी को दिये गये वरदान के अनुसार भगवती शिवा ने दक्ष की कन्या होकर अवतार ग्रहण किया । इस प्रकार भगवान अर्धनारीश्वर की कृपा से मैथुनी सृष्टि की परंपरा चल पड़ी । इस प्रकार भगवान शिव ने अर्धनारीश्वर का रूप लेकर सृष्टि की रचना की।कथा श्रवण में प्रमुख रूप से विधायक चित्रकूट नीलांशु चतुर्वेदी,विधायक रैगांव कल्पना वर्मा,विधायक खजुराहो विक्रम सिंह नातीराजा,विधायक उदयपुरा देवेंद्र पटेल,यदुनाथ तोमर ग्वालियर,योगेंद्र तोमर ग्वालियर पूर्व विधायक उषा चौधरी,पूर्व मंत्री कमलेश्वर द्विवेदी, पूर्व सांसद मानिक सिंह, चंद्रप्रकाश बस छत्तीसगढ़, जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह, मझौली नप अध्यक्ष शंकर गुप्ता, सहित हजारों महिलाएं पुरुष एवं शिवभक्त शामिल रहे।

News TOP Footer