चुरहट सोन पुल के पहले सड़क हादसे में हुई तीन युवकों कि घटना स्थल पर ही हुई दर्दनाक मौत

0 274
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 28 अप्रैल को राष्ट्रीय राजमार्ग -39 अंतर्गत सीधी जिले के चुरहट सोन पुल के पहले आज दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें तीन युवकों कि घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। हादसा सीधी जिले के चुरहट थाना अंतर्गत सोन नदी के पास सीधी तरफ ग्राम कठौतहा में तेज रफ्तार कैप्सूल ट्रक जो रीवा की ओर जा रहा था, अचानक उसकी चपेट में एक नीले रंग की प्लैटिना बाइक क्रमांक MP53 ZA 0552 आ गई। बाईक में तीन व्यक्ति सवार थे जो कैप्सूल ट्रक की चपेट में आ गए और काफी दूर घिसटने के बाद उनकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे को लेकर चुरहट थाना नगर निरीक्षक सतीश मिश्रा ने बताया की मृतकों की शिनाख्त कर ली गई है। मृतकों में दो व्यक्ति जमोड़ी थाना के भेलकी निवासी रावत परिवार के है जबकि एक कि पहचान बैतूल निवासी सुभाष मंडल के रूप में हुई है। हादसे के बाद ड्राइवर फरार बताया जा रहा है।

News TOP Footer