मुख्यमंत्री ने गोतरा में 142 मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार पत्रों का किया वितरण

0 107
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 15 अप्रैल को सीधी जिले के प्रवास पर आए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ग्राम गोधरा पहुंचे जहां पर हेलीकॉप्टर से उतर कर उन्होंने जनता से मिलकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की गोतरा पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भगवान बिरसा मुंडा नगर उत्तर टोला गोतरा में 142 हितग्राहियों को मुख्यमंत्री आवासीय भू.अधिकार पट्टा 10मी ग 6 मी साइज के चिह्नांकित लाटरी के माध्यम से हुआ को वितरित किए। उक्त प्लॉट के लिए 6 मी चैड़ाई की मुख्य रोड एवं 4 मी चैड़ाई की सहायक रोड बनायी गई है तथा प्रत्येक प्लॉट का सामना 4 मी की रोड में है। भगवान बिरसा मुंडा नगर में पीने के पानी हेतु 2 बोर किए गए हैंए पार्क निर्मित किया गया है। इसके साथ.साथ सामुदायिक भवनए आंगनबाड़ी भवनए सामुदायिक शौचालयए नालीए तालाबए प्राथमिक शाला इत्यादि का भी प्रावधान किया गया है। यह पट्टा वितरण एक कॉलोनी के रूप में विकसित कर प्लॉट बनाकर किया गया है जो कि सीधी जिले का अभिनव प्रयास है। इस मौके पर मौजूद हितग्रहियों से मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि प्रदेश के हर गरीब को जमीन का मालिक बनाएंगे। प्रदेश में कोई भी व्यक्ति घर बनाने के लिए जमीन के टुकड़े से वंचित नहीं रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अभियान चलाकर 21 हजार एकड़ जमीन माफिया के चंगुल से मुक्त कराई है। यह जमीन गरीब परिवारों को बांटी जाएगी। गरीबों को गांवों में उपलब्ध शासकीय जमीन में पट्टे दिए जाएंगे। आवश्कता पड़ी तो जमीन खरीदकर भी पट्टों का वितरण करेंगें। ण्मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं जमाने को बदलने आया हूॅ। हर गरीब को उसका हक मिलेगा। प्रदेश सरकार का संकल्प है कि ऐसे भूमिहीन गरीब जिनके पास अपना घर बनाने की जमीन नहीं है प्रदेश सरकार उन्हें जमीन का पट्टा देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना से उन परिवारों को भी लाभ मिलेगा जिसमें एक छोटे से घर में कई लोग संयुक्त रूप से साथ रह रहें हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चैहान ने हितग्राहियों के साथ बैठकर सहभोज किया। उन्होने परंपरागत ढंग से बने स्थानीय व्यंजनों को बड़े चाव से खाया। उन्होंने बहनों के हाथों से बने स्थानीय व्यंजन कोदो की खीर, मेझरी की खीर, रिकमच की सब्जी, कटहल की सब्जी, मऊहरी पूड़ी, महुआ के लड्डू, महुआ तिली मिक्स लाटा, मुनगा के पत्ते की पूड़ी एवं पराठे, मक्के की रोटी का बड़े चाव से स्वाद लिया। उन्होंने कहा कि बहनों के हाथ का भोजन कर आत्मा प्रसन्न हो जाती है।

News TOP Footer