एक दिवसीय प्रवास पर 15 अप्रैल को आज सीधी आएंगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

0 301
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : जिला सत्कार अधिकारी ने जानकारी देकर बताया है कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान एक दिवसीय प्रवास पर 15 अप्रैल 2023 को सीधी आएंगे। जारी कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से दोपहर 12.30 बजे धौहनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तहसील कुसमी के गोतरा आयेंगें। मुख्यमंत्री गोतरा में मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार पत्रों का वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे हेलीकाप्टर द्वारा गोतरा से महखोर के लिए रवाना होंगें। मुख्यमंत्री दोपहर 1.15 बजे ग्राम महखोर तहसील मझौली में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना महासम्मेलन को संबोधित करेंगें तथा गोंड माइक्रो सिंचाई परियोजना अंतर्गत गोतरा बैराज सहित 470 करोड़ रुपये के विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 3.15 बजे हेलीकाप्टर द्वारा रीवा एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगें।

News TOP Footer