एनटीवी इंडिया न्यूज़ के सवालों का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने दिया जबाब

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले के प्रवास के दौरान ग्राम गोतरा में हितग्राहियों के साथ देसी व्यंजनों का स्वाद लेने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एनटीवी इंडिया न्यूज़ के पूछे गए सवालों का जवाब दिया और बताया की गोतरा में 142 मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार पत्रों का वितरण किया गया है इस दौरान एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से प्रदेश भर में लाडली बहना योजना से कितनी बहनों के फॉर्म भरवाए गए हैं इसकी भी जानकारी चाही गई जिसका जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्यप्रदेश में अब तक 92 लाख बहने फॉर्म भर चुकी है जिसके बाद एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने सीएम शिवराज से मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के एक बयान पर उनसे सवाल उठाया की वे कह रहे है की इस बार मध्य प्रदेश के चुनाव में में बीजेपी को 200 सीट तो दूर 100 सीट भी नहीं मिलेगी लेकिन यह सवाल सुनते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सवाल से किनारा काट के निकल गए।
