नेशनल लोक अदालत को लेकर प्रधान जिला न्यायाधीश ने जिला अधिवक्ता संघ के साथ की बैठक

0 53
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : वर्ष की दूसरी नेशनल लोक अदालत का आयोजन दिनांक 13 मई 2023 को किया जाएगा। नेशनल लोक अदालत की तैयारियों तथा अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण हेतु प्रधान जिला न्यायाधीश श्री संजीव कुमार पाण्डेय द्वारा जिला अधिवक्ता संघ सीधी के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण व अधिवक्तासंघ के समस्त अधिवक्तागणों की बैठक ली गई। प्रधान जिला न्यायाधीश श्री पाण्डेय ने नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण के लिए समस्त अधिवक्तागण से सहयोग की अपेक्षा की है।विदित होवे कि वर्ष 2023 की दूसरी नेशनल लोक अदालत का आयोजन 13 मई को जिला न्यायालय सीधी तथा सिविल न्यायालय चुरहट, रामपुर नैकिन एवं मझौली में किया जायेगा। उक्त बैठक में श्री सुधीर सिंह चैहान प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री बृजेन्द्र सिंह बघेल, न्यायाधीशगण श्री मुकेश कुमार प्रथम जिला न्यायाधीश, श्री राजेश कुमार श्रीवास्तव द्वितीय जिला न्यायाधीश, श्री गौतम कुमार गुजरे चतुर्थ जिला न्यायाधीश, सुश्री उर्मिला यादव तृतीय अतिरिक्त जिला न्यायाधीश, श्रीमती कविता दीप खरे सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री सिद्धार्थ शुक्ला जिला विधिक सहायता अधिकारी के साथ-साथ अधिवक्तागण श्री राजेन्द्र सिंह परिहार, श्री यज्ञ प्रताप सिंह, श्री अरविंद शुक्ला, श्री सूर्यकान्त पाण्डेय, श्री भरत लाल गुप्ता, श्री राम भजन गुप्ता, श्रीमती सुजाता मिश्रा, श्री देवेन्द्र सिंह परिहार, श्री विनोद कुमार श्रीवास्तव, श्री उत्तम सिंह चैहान सहित अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

News TOP Footer