कमर्जी पुलिस ने अवैध रेत का उत्खनन कर परिवहन कर रहे ट्रैक्टर चालक को वाहन समेत गिरफ्तार किया

सीधी धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक डॉ.रविन्द्र वर्मा के निर्देशन अति.पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजुलता पटले एसडीओपी चुरहट विवेक गौतम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कमर्जी उनि भूपेश बैस के नेतृत्व में कमर्जी पुलिस द्वारा मंगलवार की दोपहर अवैध रूप से रेत का उत्खनन कर परिवहन कर रहे ट्रैक्टर चालक को वाहन समेत गिरफ्तार किया है। बताया गया की मुखबिर के द्वारा सूचना मिली की रेही नदी ग्राम खाड़ी में अवैध रूप से रेत का उत्खनन कार्य किया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित रूप से वरिष्ठ अधिकारियों को उक्त घटना क्रम से अवगत कराया गया साथ ही सूचना की पुष्टि एवं विधिक कार्यवाही हेतु त्वरित रूप से टीम गठित कर घटना स्थल की ओर रवाना हुये जहॉ पर एक ट्रैक्टर द्वारा रेत का अवैध उत्खनन करते पाया गया। पूछ तांछ के दौरान ट्रैक्टर चालक ने अपना नाम रोहित सिंह पिता विनय सिंह उम्र 36 वर्ष बताया। आरोपी वाहन चालक व ट्रेक्टर को जप्त कर कमर्जी थाना लाया गया। जहॉ आरोपी के विरूद्ध आईपीसी की धारा 379, 414 एवं खान खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीवद्ध कर विवेचना लिया गया है। अवैध रेत लोड ट्रेक्टर, टाली, एवं फावडा तागड़ी कुल कीमती 6 लाख 25000 रुपये जप्त कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
