मुख्यमंत्री का 15 अप्रैल को सीधी आगमन प्रस्तावित कलेक्टर ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

0 265
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान के जिले के धौहनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 15.04.2023 को प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम तथा कलेक्टर साकेत मालवीय द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान दिनांक 15.04.2023 को धौहनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महखोर हिनौता में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना महासम्मेलन में सहभागिता करेंगे। साथ ही गोतरा में मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार पत्रों का वितरण करेंगे। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत राहुल धोटे, एसडीएम कुसमी आर के सिन्हा, ईई आरईएस हिमांशु तिवारी, सीईओ जनपद पंचायत कुसमी एस एन द्विवेदी, तहसीलदार कुसमी रोहित सिंह परिहार सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

News TOP Footer