राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त होने का आम आदमी पार्टी ने सीधी में रैली निकाल कर मनाया जश्न

0 300
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : देश में हुए कई चुनाव में मिली सफलता के बाद दिल्ली और पंजाब में अपनी सरकार बनाने के बाद आम आदमी पार्टी को अब देश के अन्य कई हिस्सों में जनता के मिले भारी वोटों की बदौलत राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त हो गया है। राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त होने के बाद आम आदमी पार्टी देश भर में इसका जश्न मना रही है 12 अप्रैल को सीधी शहर में भी आम आदमी पार्टी जिला इकाई सीधी द्वारा आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त होने की खुशी में पार्टी के वरिष्ठ नेता राजन मिश्रा आनंद मंगल सिंह जिला अध्यक्ष रामचरण सोनी के नेतृत्व में शहर में मोटरसाइकिल और वाहन रैली निकाल कर अपनी खुशी का इजहार किया गया इस दौरान गांधी चौराहे में पहुंचे आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और वहीं पर नाच कर अपनी खुशी का इजहार किया। आम आदमी पार्टी देश में अपने बढ़ रहे जनाधार को प्रदर्शित करके अपना जनाधार और बढ़ाने का नवाचार प्रारंभ किया है अब देखना है आम आदमी पार्टी इसमें मध्य प्रदेश में कितना सफल होती है।

News TOP Footer