जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने बरमबाबा, कुचवाही, सेमरिया में की पत्रकार वार्ता

0 174
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता माननीय राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करने के मुद्दे पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार समस्त ब्लॉकों में पत्रकार वार्ता का आयोजन कर केंद्र की भाजपा की मोदी सरकार से कॉन्ग्रेस लगातार प्रश्न कर रही है उसी तारतम्य में 6 अप्रैल को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने आज ब्लॉक बरमबाबा, कुचवाही, सेमरिया में पत्रकार वार्ता का आयोजन कर भाजपा की मोदी सरकार से तीखे सवाल किए उन्होंने पत्रकार वार्ता में भाजपा सरकार से पूछा कि इस प्रकार के प्रकरण में राहुल गांधी को 2 साल की सजा के बाद सदस्यता समाप्त की गई इस तरह के कई प्रकरण पूर्व में भी लंबित हैं जिन प्रकरणों में आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई आखिर राहुल गांधी के साथ दोहरा रवैया क्यों अपनाया गया भाजपा के कई पूर्व केंद्रीय मंत्री, पूर्व सांसद और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता आज भी बिना किसी पद में होने के बावजूद सरकारी बंगलों का उपयोग कर रहे हैं, उदाहरण के तौर पर लालकृष्ण आडवाणी आज भी सरकारी बंगले का उपयोग कर रहे हैं उनसे बंगला क्यों नहीं खाली कराया गया,आखिर मोदी सरकार को राहुल गांधी के बंगला खाली कराने की इतनी जल्दी क्यों थी, इससे स्पष्ट होता है कि केंद्र की भाजपा सरकार राहुल गांधी से वैमनस्यता रखती है पत्रकार बार्ता में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने पत्रकारों के पूछे गए सवालों के जबाब भी दिए। पत्रकार वार्ता में साथ में संगठन मंत्री दया शंकर पांडे, उपाध्यक्ष दिनेश पाठक, महामंत्री नवीन सिंह, देवेंद्र मिश्रा, सहित पत्रकार, ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

News TOP Footer