सोनांचल सेवा समिति ने निकाली भगवान हनुमान जी की विशाल शोभायात्रा

0 118
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले में गणेश प्रतिमा स्थापना के साथ समाज सेवा की शुरुआत करने वाली समाजसेवी संस्था सोनांचल सेवा समिति ने हनुमान जयंती के मौके पर सीधी जिले में पहली बार भगवान हनुमान जी की विशाल शोभायात्रा निकाली शोभा यात्रा की शुरुआत सोनांचल बस स्टैंड स्थित संकटमोचन सरकार हनुमान जी के मंदिर से पूजा अर्चना के बाद की गई। सोनांचल सेवा समिति द्वारा भगवान के इस पुनीत कार्य में सभी को शामिल होने के लिए घर-घर जाकर आमंत्रण दिया गया था इसके साथ ही सभी राजनीतिक दल हिंदू संगठनों को भी इस पवित्र शोभायात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था देर शाम सोनांचल बस स्टैंड से सोनांचल सेवा समिति द्वारा शोभा यात्रा की शुरुआत की गई शोभायात्रा में भगवान हनुमान जी स्वामी के दो विशाल प्रतिरूप कलाकारों द्वारा लोगों को भगवान के स्वरूप के दर्शन कराए जा रहे थे वही शोभायात्रा में भगवान राम लक्ष्मण और सीता की सुंदर झांकी लोगों को आकर्षित कर रही थी। शोभायात्रा में भारत माता की जीवंत झांकी भी लोगों के आकर्षण का केंद्र थी। शोभायात्रा में कृष्ण राधा के स्वरूप मैं भी कलाकारों ने अपनी चमक बिखेरी इस शोभायात्रा को लेकर सोनांचल सेवा समिति के एक-एक कार्यकर्ता और पदाधिकारी ने तन मन धन से उसे सफल बनाने के लिए अपना प्रयास किया शोभायात्रा में सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला पूर्व बीजेपी जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह वर्तमान जिलाध्यक्ष देव कुमार सिंह बीजेपी के वरिष्ठ नेता पूर्व बीजेपी अध्यक्ष डॉ राजेश मिश्रा केके तिवारी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन मंत्री दयाशंकर पांडे जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री नवीन सिंह जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता विनोद वर्मा विनोद मिश्रा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और जिला व्यापारी संघ के अध्यक्ष लालचंद गुप्ता युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू हिंदू संगठनों के वरिष्ठ पदाधिकारी लक्ष्मण सिंह पुष्पराज सिंह अनेक दिग्गज हस्तियां समाज के सभी वर्ग के वरिष्ठ जन भोला गुप्ता अलबेली गुप्ता शोभायात्रा में शामिल रहे। शोभा यात्रा सोनांचल बस स्टैंड से प्रारंभ हुई जो गांधी चौक पहुंची जहां पर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया इस दौरान सभी भक्तों जमीन में बैठ गए। आरती के बाद शोभायात्रा अस्पताल चौक सम्राट चौक कोतवाली सराफा बाजार जामा मस्जिद पुराना हनुमान मंदिर ऊंची हवेली पटेल पुल होते हुए वापस बस स्टैंड में पूर्ण हुई इस दौरान भक्तों का जोश देखते ही बनता था लोग भाव विभोर थे शोभा यात्रा का जगह जगह आत्मिक स्वागत किया गया। शोभा यात्रा के सफल समापन के बाद सोनांचल सेवा समिति के सेवादार पदाधिकारियों ने शोभा यात्रा को सफल बनाने वाले सभी के प्रति समिति के सभी लोगों की तरफ से दिल से आभार व्यक्त किया है और अपेक्षा की है कि आने वाले समय में समिति के द्वारा किए जाने वाले समाज हितेषी धार्मिक कार्यों में सबका इसी तरह सहयोग मिलेगा।

News TOP Footer