भुइमाड थाना प्रभारी आकाश राजपूत पर लगाए गए झूठे आरोपों के विरोध में जनप्रतिनिधियों एसपी को ज्ञापन सौपा

0 137
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले के भुइमाड थाना प्रभारी आकाश राजपूत पर लगाए गए झूठे गंभीर आरोपों के विरोध में 6 अप्रैल को सम्बंधित छेत्र के जनपद सदस्य और कई सरपंचों ने पुलिस अधीक्षक के यहां आवेदन देकर किया विरोध कहा थाना प्रभारी अच्छा काम कर रहे थे इसलिए उन पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। भुइमाड थाना प्रभारी के समर्थन में जिले के पुलिस अधीक्षक को आवेदन देने आए जनप्रतिनिधियों ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात के बाद मीडिया को सारे मामले की जानकारी देते हुए सच्चाई बयान करते हुए कहा कि भुइमाड थाना प्रभारी पर निराधार आरोप लगाकर गुंडाराज कायम करने के लिए एवम उन्हें यहाँ से हटाने के लिए प्रयास किया जा रहा है जिससे अराजक तत्व के हौसलें बुलन्द हो सके और शान्ती व्यवस्था अशांति में बदल जाये। जनप्रतिनिधियों के मुलाकात के बाद मीडिया ने जिले के पुलिस अधीक्षक से जब इस मामले में जानकारी चाहिए उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों ने अपना आवेदन दिया है लेकिन सारे मामले की जांच के बाद ही कोई कार्यवाही की जाएगी।

News TOP Footer