विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने निकाली भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा

0 113
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 30 मार्च को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला सीधी द्वारा श्री राम जन्मोत्सव भव्य शोभायात्रा का आयोजन सीधी शहर के पूजा पार्क से किया गया सीधी शहर में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता और पदाधिकारी देर शाम शोभा यात्रा की तैयारी के साथ उपस्थित हुए व्यापार से भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकालने के पूर्व भगवान श्री राम की सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला, विश्व हिंदू परिषद के प्रान्त अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष गणेश सिंह परिहार, जिला भाजपा के जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूर्व बीजेपी अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान भाजपा नेत्री श्रीमती अंजू पाठक ने भगवान श्री राम की आरती की। आरती के बाद शहर के पूजा पार्क से भगवान श्री राम की भव्य शोभायात्रा प्रारंभ हुई शोभायात्रा के दौरान भगवान श्री राम की जगह-जगह पूजा अर्चना और आरती की गई। भगवान श्री राम की शोभायात्रा शहर के अस्पताल चौक, सम्राट चौक, कोतवाली रोड, सराफा बाजार, उची हवेली, पटेल पुल, पुराना बस स्टैंड, गांधी चौक होते हुए वापस पूजा-पार्क में आकर समाप्त हुई शोभायात्रा के दौरान बड़ी संख्या में युवा भक्त भजन गीतों पर नाचते नजर आए। भगवान की शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता और पदाधिकारी गणमान्य नागरिक पत्रकार और महिला भक्त शामिल हुई भगवान की शोभा यात्रा के समापन के बाद पूजा पार्क में भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया।

News TOP Footer