आम आदमी पार्टी ने सीधी में लगाए मोदी हटाओ देश बचाओ के पोस्टर

0 134
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : दिल्ली और पंजाब में सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी ने मोदी हटाओ देश बचाओ पोस्टर महा अभियान छेड़ रखा है आम आदमी पार्टी की उक्त मुहिम अब सीधी जिले में भी चलने लगी है 29 और 30 मार्च की मध्य रात को आम आदमी पार्टी सीधी के पदाधिकारी रामचरण सोनी और उनके अन्य कई पदाधिकारी सीधी शहर के अनेक स्थलों में मोदी हटाओ देश बचाओ के पोस्टर चिपकाते तस्वीरों में और सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। आम आदमी पार्टी की मोदी विरोधी इस मुहिम का असर सुबह शुरू हो गया जब लोगों की नजर सीधी शहर में जगह-जगह गली मोहल्लों बसों टेंपो जहां भी नजर जाए मोदी हटाओ देश बचाओ के पोस्टर चिपके नजर आए। आम आदमी पार्टी के द्वारा लगाए गए इन पोस्टरों को लेकर शहर में दिनभर तरह-तरह की चर्चाएं होती रही आम आदमी पार्टी के द्वारा मोदी हटाओ देश बचाओ के लगाए गए पोस्टर के संबंध में एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने नगर निरीक्षक योगेश मिश्रा से जानकारी चाही तो उन्होंने कहा कि इस मुहीम पर कार्यवाही की जाएगी फिलहाल अधिकारिक रूप से एन टीवी इंडिया न्यूज़ को आम आदमी पार्टी की इस मुहिम के ऊपर की गई किसी भी तरह की कार्यवाही की कोई जानकारी नहीं प्राप्त हुई है।

News TOP Footer