अध्यात्म रामायण मंदिर मणिकूट सीधी में मनाया गया भगवान श्री राम जी का जन्मोत्सव

0 120
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : चैत्र राम नवमी के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री श्री 1008 श्री स्वामी गोपाल दास आश्रम अध्यात्म रामायण मंदिर मणिकूट सीधी में दोपहर 12 बजे भगवान श्री राम जी का जन्मोत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ इस अवसर पर मुख्य रूप से श्रीमती शशिभा गौतम, श्रीमती सुषमा पांडे ,श्रीमती सुधा शुक्ला श्रीमती विमला पांडे, श्रीमती चंद्रमुखी सिंह, गुड़िया पांडे ,वंदना गुप्ता सहित महिला मंडली ने जोरदार भजन गीत के माध्यम से लोगों को ठुमके लगाने मजबूर कर दिया। जन्मोत्सव कार्यक्रम में शहर के श्रद्धालु भक्तगण बढ़ चढ़कर बहुत ही उत्साह के साथ शामिल रहे। जन्म उत्सव के दौरान परिसर में आतिशबाजी होती रही वही कीर्तन मंडली द्वारा भजन कीर्तन चलता रहा सभी भक्तगण प्रसाद ग्रहण किए। श्री स्वामी गोपाल दास आश्रम अध्यात्म रामायण मंदिर मणिकूट सीधी में भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर के ऊपर गर्भ गृह में मंदिर स्थापना के समय स्थापित भगवान श्री राम लक्ष्मण सीता की भव्य और दिव्य प्रतिमा के भी दर्शन करने को मिला मंदिर की स्थापना के समय से स्थापित भगवान की इस प्रतिमा का दर्शन पाना भी अपने आप में एक दुर्लभ अवसर होता है। भगवान की सुंदर भव्य मूर्ति के संबंध में एन टीवी इंडिया न्यूज़ नेअध्यात्म रामायण मंदिर पुजारी संत श्री शत्रुघ्न दास जी महाराज से भगवान श्री राम लक्ष्मण सीता की प्राचीन प्रतिमा के संबंध में जानकारी चाही गई तो उन्होंने बताया कि भगवान की है प्रतिमा अद्भुत है अद्भुत प्रतिमा को लेकर महाराज ने अपने कुछ व्यक्तिगत संस्मरण भी साझा किए।

News TOP Footer