कांग्रेस के हल्ला बोल रैली में उमड़ा जन सैलाव, अजय सिंह राहुल ने कहा शिवराज सिंह अशुभ है

सीधी धर्मेंद : मध्यप्रदेश विधानसभा 2023 के चुनाव के पूर्व सीधी जिले में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सीधी जिले में की गई ताबड़तोड़ विकास यात्राओं और लाडली बहनों को 1000 रुपये देने की घोषणा के बाद पूजा पार्क में जिला कांग्रेस कमेटी सीधी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों,महंगाई बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ हल्लाबोल आंदोलन रैली का आयोजन किया किया गया 17 मार्च को रैली 12 बजे से शुरू होनी थी रैली में जिला कांग्रेस कमेटी के नेताओं को रैली में सामान्य भीड़ के आने का अनुमान था लेकिन रैली का समय होते ही जिले के कोने कोने से लोगों के पूजा-पार्क पहुंचने का जो सिलसिला शुरू हुआ उसने जिले के कांग्रेस नेताओं को ही नहीं विपक्षी दलों को भी चौंका दिया। पूजा पार्क में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल और पूर्व मंत्री सिहावल विधायक कमलेश्वर पटेल के आने के पूर्व पूजा पार्क में लोगों को बैठने और खड़े होने के लिए भी जगह नहीं बची थी रैली में इतनी भीड़ देखकर जिले के कांग्रेस नेताओं का सीना चौड़ा हो गया। कुछ ही देर बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय सिंह राहुल को युवक कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता काफिले के साथ लेकर पूजा-पार्क पहुंचे पूजा पार्क में पहुंचते ही अजय सिंह राहुल ने श्री गणेश मंदिर में जाकर भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना की।
पूजा अर्चना के बाद अजय सिंह राहुल ने कांग्रेस महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किए। हल्ला बोल रैली में जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान ने अजय सिंह राहुल सीधी जिले के संगठन प्रभारी बृजभूषण शुक्ला और पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल का स्वागत किया। हल्लाबोल आंदोलन में मौजूद कांग्रेस नेताओं जिनमें बसंती देवी। युवक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू। पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद सिंह चौहान,नगर पालिका अध्यक्ष काजल वर्मा, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष चिंतामन तिवारी, पूर्व मंत्री कमलेश्वर द्विवेदी, प्रदेश की भाजपा सरकार को जमकर लताड़ा साथ ही जिले के सांसद और विधायकों पर सीधी जिले में विकास न करने का सीधा आरोप लगाया। संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद गुप्ता ने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधि संवेदनहीन हो चुके हैं अब तो जनता उनकी विकास यात्रा में खुलेआम उन पर आरोप लगा रही है। हल्ला बोल आंदोलन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि यहां यह उमड़ा जनसैलाब सत्ता के खिलाफ आक्रोश को दिखाता है जिला कांग्रेस कमेटी के एक आह्वान पर इतनी भारी तादाद में आप सब यहां पधारे उसके लिए आप सब का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करता हूं उन्होंने आगे कहा कि जिले के भाजपा जनप्रतिनिधियो को जनता के हितों से कोई सरोकार नहीं है वह सिर्फ अपनी जेब भरने में लगे हुए है। सीधी जिले के प्रभारी बृजभूषण शुक्ला ने कहा की भाजपा की सरकार से समाज का हर वर्ग परेशान हो चुका है और वह प्रदेश में परिवर्तन चाहता है आज यहां से आप सब यह संकल्प लेकर की जाए कि इस भ्रष्ट निकम्मी सरकार को प्रदेश की सत्ता से उखाड़ फेंकेगे,हल्ला बोल आंदोलन को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री विधायक सिहावल कमलेश्वर पटेल ने मोदी और शिवराज को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि दोनों सरकारें चाहे वह केंद्र की हो या प्रदेश की वह योजनाओं के सिर्फ नाम बदलती है लोगों को गुमराह करने का काम भाजपा द्वारा किया जा रहा है लेकिन जनता अब इनके बरगलाने में नहीं आने वाली किसानों को खाद बिजली पानी नहीं मिल रहा,युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा,व्यापारियों को सुविधाएं नहीं मिल रही, कर्मचारियों को उनका हक नहीं मिल रहा, भाजपा सरकार जन जन के हितों पर कुठाराघात कर रही उन्होंने जनता से आह्वान करते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में प्रदेश की सत्ता से जनविरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लें, हल्ला बोल आंदोलन को संबोधित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने भाजपा की सरकार और उसके मुख्यमंत्री तीखा हमला बोला, उन्होंने कहा कि सीधी जिले का विकास पिछले 18 सालों से अवरुद्ध हो गया है सीधी में मूलभूत जरूरतों की चीजों का भी विकास नहीं किया जा रहा सीधी जिले की राजनीति इतनी दूषित हो चुकी है कि अब सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधि बदले की भावना से काम कर रहे हैं जबकि सीधी की राजनीति में ऐसा कभी देखने को नहीं मिला उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यदि कांग्रेस की सरकार प्रदेश में बनती है तो सीधी को संभाग बनाया जाएगा सीधी में मेडिकल कॉलेज इंजीनियरिंग कॉलेज और शिक्षा के नए संस्थान निर्मित किए जाएंगे उन्होंने आगे कहा कि मोदी हो शिवराज दोनों सत्ता का दुरुपयोग विपक्ष की आवाज दबाने में कर रहे हैं लेकिन जनता की आवाज दबाना उनके लिए संभव नहीं है प्रदेश में परिवर्तन की लहर है, और आने वाले चुनावों में मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी,
पूजा पार्क सभा के खत्म होने के बाद अजय सिंह राहुल और कमलेश्वर पटेल के नेतृत्व में जिले के कोने कोने से आई हजारों की भीड़ राज्यपाल के नाम का ज्ञापन सौंपने हल्ला बोल रैली के माध्यम से कलेक्ट्रेट की तरफ निकल पड़ी विगत कई वर्षों बाद सीधी जिले की सड़कों पर कांग्रेस पार्टी के द्वारा निकाली गई रैली में इतनी भारी भीड़ देखने को मिली जो विपक्ष के लिए कई तरह के संकेत देती है हल्ला बोल रैली कलेक्ट्रेट पहुंची जहां पर कांग्रेस के नेता अजय सिंह राहुल और कमलेश्वर पटेल ने जिले के अपर कलेक्टर बीपी पांडे और एसडीएम नीलेश शर्मा को जिले की जनता की मांगों का ज्ञापन पढ़ कर सुनाया और ज्ञापन को राज्यपाल तक पहुंचाने के लिए उन्हें प्रेषित कर दिया जिले के अधिकारियों को राज्यपाल के नाम का ज्ञापन सौंपने के बाद एंड टीवी इंडिया न्यूज़ ने मध्यप्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल से उनके द्वारा हल्ला बोल कार्यक्रम के दौरान खाई के कसम की जानकारी चाही तो उन्होंने कहा कि मैं कभी कसम नहीं खाता लेकिन हमारी सरकार बनी तो हम सीधी को संभाग बनाएंगे और यहां मेडिकल कॉलेज की स्थापना करेंगे इंडिया न्यूज़ ने जब उनसे कहा कि आपने शिवराज सिंह जी से अपील की है कि वह विंध्य क्षेत्र में ना आए क्योंकि उनके आने से अनहोनी और दुर्घटनाएं होती हैं वह मनहूस है जिस पर उन्होंने कहा कि मैंने उन्हें मनहूस नहीं कहा लेकिन उनसे यह कहा है कि वह जब भी यहां आते हैं तो कोई न कोई अनहोनी होती है इसलिए हम लोग बच्चे रहे और वह ना आए। जिला मुख्यालय में आज जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आयोजित हल्ला बोल रैली में उमड़ी भीड़ ने जिले के कांग्रेस जनों में एक नया उत्साह संचार कर दिया है भीड़ को देखकर कांग्रेसियों के हौसले बुलंद हो गए हैं और वह आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अब और कमर कस के जनता के बीच में जाएंगे अब देखना है कि सत्ता पर बैठी बीजेपी जनता को कांग्रेस की तरफ जाने से रोकने के लिए किस किस तरह के वादे और योजनाओं की घोषणा करती है।
