सर्रा में स्वर्गीय कुंवर अर्जुन सिंह की स्मृति में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, चिरायु हॉस्पिटल भोपाल के पहुंचे 120 वरिष्ट चिकित्सक

सीधी धर्मेंद : मध्यप्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया के सौजन्य से चिरायु मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भोपाल के सहयोग से स्वर्गीय दाऊ कुंवर अर्जुन सिंह एवं पूजनीय मम्मा साहब श्रीमती सरोज सिंह की स्मृति में चुरहट के सर्रा में मरीजों के नि:शुल्क उपचार हेतु गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन आज से किया गया है निशुल्क स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन 18 एवं 19 मार्च को किया जा रहा है इस चिकित्सा शिविर में सभी बीमारियों के विशेषज्ञ डॉक्टर स्वास्थ्य परीक्षण निशुल्क दवाएं और चिन्हित मरीजों के ऑपरेशन की निशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है चुरहट स्वास्थ्य शिविर में चिरायु अस्पताल भोपाल के 110 विषय विशेषज्ञ डॉक्टरों के साथ 300 लोगों का मेडिकल स्टॉफ मरीजों और पीड़ितों की सेवा में अपनी सेवाएं देने के लिए आया हुआ है शिविर का शुभारंभ चिराउ मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के डायरेक्टर गोयनका के उपस्थिति में स्वर्गीय दाऊ कुंवर अर्जुन सिंह की प्रतिमा पर दीप जलाकर की गई। शिविर में मध्यप्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया ने चिरायु मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर अजय गोयंका एवं श्रीमति नीलम गोयंका एवं उनकी पूरी मेडिकल टीम का चुरहट (सर्रा) स्थित ‘अर्जुन आधार शिला’ पर स्वागत किया। स्वागत अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने कहा कि डॉक्टर गोयनका जी से हमारा 25 से 30 साल का संबंध है उनकी सेवा भाव इस क्षेत्र के लिए वरदान है इस तरह के आयोजन बिना आपके सहयोग के नहीं हो सकते। सर्रा में निशुल्क स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर के प्रथम दिन देर शाम तक 3700 सौ मरीजों का रजिस्ट्रेशन किया गया जिनका अलग-अलग रोगों के आधार पर विषय विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा परीक्षण और जांच उपरांत दवाइयां उपलब्ध कराई गई, शिविर में गंभीर चिन्हित मरीजों को भोपाल रेफर कर उनका नि:शुल्क इलाज चिरायु हॉस्पिटल भोपाल में किया जाएगा। मरीजों एवं उनके परिजनों की भोपाल आने-जाने रहने और खाने की व्यवस्था भी पूरी तरह से नि:शुल्क होगी।, स्व. कुंवर अर्जुन सिंह के बताए रास्ते पर चलते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल मानवता की सेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। उसी कड़ी में स्वास्थ्य शिविर के आयोजन के माध्यम से हजारों हजार लोगों को बड़े हॉस्पिटल की सुविधा चुरहट में उपलब्ध कराई जा रही है। स्वास्थ्य शिविर में जिले के चारों तरफ से स्वास्थ्य सुविधा का लाभ लेने वाले पहुंच रहे हैं। शिविर में इलाज के साथ दवाइयों एवं भोजन की व्यवस्था भी नि:शुल्क की गई है। स्वास्थ्य शिविर 19 मार्च को भी जारी रहेगा शिविर में भारी भीड़ आने की संभावना।
