त्रियंबकेश प्रिंटिंग प्रेस में लगाईं गई आग, आग लगाने वाला सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ

0 71
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 16 मार्च की सुबह-सुबह एलआईसी कार्यालय सीधी के बगल से नए मिश्रा नर्सिंग होम की तरफ जाने वाले रास्ते मे एक शख्स ने कई दुकानों के बाहर रखे हुए कचरे के ढेर में आग लगाई जिसकी वजह से त्रियंबकेश प्रिंटिंग प्रेस मे आग दुकान के अंदर पहुंच गई और दुकान पूरी तरह से जलकर राख हो गई। इस घटना में दुकानदार को लाखों का नुकसान हुआ है आग लगने की जानकारी जैसे ही आसपास के लोगों को हुई उन्होंने फोन करके फायर ब्रिगेड बुलाकर आप पर पानी डलवाया है लेकिन तब तक आग अपना काम कर चुकी थी और प्रिंटिंग प्रेस पूरी तरह से जलकर राख हो गया था। आग लगाने के सनसनीखेज मामले का सीसीटीवी फुटेज सामने आ गया है जिसमें आग लगाने वाला व्यक्ति सुबह-सुबह दुकान के बाहर एकत्रित कचरे में एक-एक करके आग लगाता आया और प्रिंटिंग प्रेस वाली दुकान में आग लगाने के बाद चला गया। आग लगाने वाले व्यक्ति ने कई दुकानों के सामने के कचरे में आग लगाई लेकिन आग सिर्फ प्रिंटिंग प्रेस में ही लगी इस घटना की जानकारी दुकान की मालकिन उमा सेन को मिली तो हुआ भी पहुंच गई और अपने दुकान की हालत देख कर रोने लगी इस मामले की सूचना और सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दिए गए हैं पुलिस उक्त आरोपी व्यक्ति की तलाश में जुटी है उक्त व्यक्ति ने कई दुकानों के सामने रखे गुणों में आग लगाई है अब यह जांच का विषय है कि उक्त व्यक्ति दुकानों में आग लगाना चाहता था या सिर्फ पूरा कचरा जलाना ही उसका मकसद था

News TOP Footer