सफाई के लिए नपा सीधी को 100 अतिरिक्त सफाई कर्मियों की जरूरत नहीं तो कूड़े के ढेर में तब्दील हो जाएगा सीधी शहर

0 112
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी शहर में जनता ने नगर परिषद तो बदल दी लेकिन सफाई व्यवस्था अभी तक नहीं बदल रही है सीधी शहर के अनेक बर्ड़ो में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं जिसकी वजह से गंदगी का आलम व्याप्त है इस समस्या को लेकर एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने नगर पालिका उपाध्यक्ष दान बहादुर सिंह से जानकारी चाही तो उन्होंने नगर पालिका क्षेत्र में साफ-सफाई को लेकर हो रही परेशानी की जानकारी देते हुए बताया नगर पालिका में विगत बर्ष 2004 में कुल 108 कर्मचारी थे आज वर्ष 2023 यानी कि 19 वर्ष बाद उक्त संख्या से भी कम सफाई कर्मचारी बचे हैं इनमें से भी कई कर्मचारी स्टेडियम पार्क बस स्टैंड शासकीय कार्यालयों बंगलो में साफ सफाई के काम में लगे हैं जिसकी वजह से गिने-चुने कर्मचारी ही शहर के वार्डो में सफाई के लिए बचे हुए हैं हमारी परिषद् जब से आई है अलग से 20 सफाई कर्मचारी रखे हुए थे जिनका अभी एक आदेश आने पर वेतन भुगतान भी बंद कर दिया गया है अब उन्हें भी नहीं रखा जा सकता। इसके साथ ही उपाध्यक्ष दान बहादुर सिंह ने नगरपालिका के सीएमओ की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर आरोप लगाए। सीधी नगर पालिक क्षेत्र की आबादी लगभग 1 लाख या उससे भी अधिक होने को है लेकिन नगर पालिका सीधी में सफाई कर्मचारियों की मौजूदा संख्या 20 साल पुरानी है इतने कम सफाई कर्मियों से पूरे शहर की बेहतर साफ सफाई होना मुश्किल है नगर पालिका में सफाई कर्मियों की समस्या को लेकर एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने जिले के कलेक्टर साकेत मालवीय से चर्चा की और नगर पालिका में सफाई कर्मियों के कमी की समस्या उनके संज्ञान में लाई जिस पर उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद की बैठक में जो निर्णय लिए जाएंगे उसके अनुरूप जरूरत के मुताबिक सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाएगी और उसमें मै भी पहल करूंगा। एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने नगरपालिका के मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीवास्तव जी से उन पर लग रहे आरोपों और नगर पालिका में सफाई कर्मियों के कमी की समस्या को लेकर सवाल उठाया तो उन्होंने मौजूद सफाई कर्मियों की जानकारी देते हुए बताया कि नगरपालिका को मौजूदा समय में 100 अतिरिक्त सफाई कर्मियों की जरूरत है जिसके लिए वह प्रयासरत है। नगर पालिका सीधी में सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष काजल वर्मा और उपाध्यक्ष दानबहादुर सिंह और पार्षद नगर को साफ सुथरा रखने के लिए प्रयासरत हैं लेकिन नगर पालिका में सफाई कर्मचारियों की कमी उनके प्रयास बाधा बन रही है जिले के मुख्य नगरपालिका अधिकारी और कलेक्टर के द्वारा दिये जा रहे बयानों से उम्मीद बन रही है कि जल्द ही जिले के कलेक्टर, नगर पालिका परिषद् और मुख्य नगरपालिका अधिकारी मिलकर इस समस्या का हल निकाल लेंगे जिससे जनता की फजीहत होने से बच सकती है वरना सीधी शहर कूड़े के ढेर में तब्दील हो जाएगा।

News TOP Footer