प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सीधी जिले में हुई बस दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक व्‍यक्‍त किया

0 143
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : देश के प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सीधी जिले में हुई बस दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक व्‍यक्‍त किया है। उन्होंने पीएमएनआरएफ से प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि दिए जाने की भी घोषणा की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि ‘‘मध्य प्रदेश के सीधी में हुई बस दुर्घटना दुखद है। इस दुःख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मध्‍य प्रदेश सरकार सभी प्रभावितों को हरसंभव सहायता प्रदान कर रही है। मध्य प्रदेश में हुए हादसे में प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जायेंगे।

News TOP Footer