जिला अस्पताल में फैल रही अव्यवस्था को लेकर कलेक्टर साकेत ने अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया

सीधी धर्मेंद : सीधी जिला अस्पताल में फैल रही अव्यवस्था और मरीजों को उचित इलाज नहीं मिलने की लगातार मिल रही शिकायतों के बीच आज 24 फरवरी को जिले के कलेक्टर साकेत मालवीय जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राहुल नामदेव धोटे ने जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया इस दौरान तहसीलदार सौरव मिश्रा भी मौजूद थे निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने जिला अस्पताल के अनेक कक्षो दवा वितरण केंद्र एक्सरे रूम सहित अन्य महत्वपूर्ण स्वास्थ्य शाखाओं का निरीक्षण किया इस दौरान जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ देवेंद्र सिंह भी मौजूद थे जिला निरीक्षण के दौरान अस्पताल में फैली व्यवस्था गंदगी और मरीजों को हो रही परेशानी के लिए कलेक्टर ने सिविल सर्जन को जमकर फटकार लगाई और व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त करने के निर्देश दिए कलेक्टर ने सभी उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी सूचना पटल पर उपलब्ध कराने निर्देश दिए जिससे किसी भी मरीज या उसके परिजन को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए जानकारी के अभाव में भटकना नहीं पड़े। निरीक्षण के बाद जिला कलेक्टर साकेत मालवीय ने कवरेज के लिए मौजूद मीडिया को जिला अस्पताल में किए गए निरीक्षण और दिए गए निर्देशों की जानकारी दी।
