कमलनाथ का बयान प्रदेश की 8 करोड़ जनता का अपमान कहा जिला बीजेपी अध्यक्ष देव कुमार ने

0 112
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 23 फरवरी को भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान के नेतृत्व और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ राजेश मिश्रा और इंद्र शरण सिंह चौहान की विशिष्ट उपस्थिति में मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के द्वारा दिए गए तथाकथित बयान को लेकर स्थानीय गांधी चौक से पार्टी कार्यालय तक जुलूस निकालकर विरोध दर्ज कराया।  जुलूस के दौरान पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहकर कमलनाथ मुर्दाबाद, कमलनाथ होश में आओ, होश में आओ, कमलनाथ हाय हाय, हाय हाय। कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद जैसे अनेक प्रकार के नारे लगाए इस मौके पर अनेक पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जुलूस समाप्ति पर मीडिया से चर्चा के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि कमलनाथ का बयान मध्य प्रदेश की 8 करोड़ जनता जनार्दन का अपमान है। कमलनाथ की नीतियां शराब को बढ़ावा देने वाली थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की सरकार लगातार शराबबंदी की ओर बढ़ रही है। हमारी सरकार ने अहाते बंद किए हैं। मंदिरों के पास की दुकान है हटाई है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इंद्र शरण सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता और पूर्व मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ का मानसिक संतुलन समाप्त हो गया है। कांग्रेश नेतृत्व को तत्काल इन्हें कांग्रेश से बर्खास्त करना चाहिए। कमलनाथ ने तो महिलाओं को शराब की दुकानों में सेल्समैन तक बनाने की व्यवस्था कर ली थी। कमीशन खोरी, तबादला उद्योग, खनन उद्योग में भ्रष्टाचार की सारी सीमाएं कमलनाथ ने पार कर दी थी। जनता त्रस्त हो गई थी।

News TOP Footer