लहिया में पुलिस बल प्रयोग में घायल अस्पताल में भर्ती पीड़ितों से मिले जिला कांग्रेस के अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान

0 128
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : विगत 17 फरवरी को चुरहट विधानसभा के ग्राम लहिया में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सभा के दौरान मृतक कमलेश पटेल के शव को लेकर पहुंचे उसके परिजन और हंगामा कर रहे लोगो को नियंत्रित करने के लिए पुलिस द्वारा किए गए बल प्रयोग में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिन्हें कई दिन बीतने के बाद जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है उक्त पीड़ितों को देखने के लिए 23 फरवरी को जिला कांग्रेस के अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कन्हैयालाल सिंह चौहान जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री नवीन सिंह सहित कई अन्य कांग्रेसी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे और घायलों से मिलकर उनका हाल-चाल और इलाज के संबंध में जानकारी प्राप्त की इस दरमियान अस्पताल में भर्ती पीड़ितों ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष को बताया कि उन लोगों का इलाज ठीक से नहीं किया जा रहा है और उन्हें जबरिया छुट्टी दी जा रही है। पीड़ितों से मिलने के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान ने जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ देवेंद्र सिंह से मिलकर पीड़ित मरीजों की समस्या उठाई जिसके बाद डॉक्टर देवेंद्र सिंह ने मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टरों को बुलवाया और उन्हें मरीजों को उचित उपलब्ध उपलब्ध कराने के निर्देश दिए इस दरमियान जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने पीड़ितों का एक्सरे देखने की मांग की जिसे दिखाया गया जिसमें 2 लोगों के फैक्चर बताए गए डॉक्टर देवेंद्र सिंह ने तत्काल उक्त मरीजों का इलाज करने के निर्देश दिए। सिविल सर्जन से पीड़ितों की समस्या उठाने के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान ने मीडिया को सारे मामले की जानकारी दी और मरीजों के इलाज में की गई लापरवाही की बात को भी उजागर किया।

News TOP Footer