एसडीएम ने ग्राम गाजर में मृतक कमलेश के पीड़ित परिवार से भेंट कर सांत्वना व्यक्त की

0 120
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 22 फरवरी को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व चुरहट एसपी मिश्रा ने ग्राम गाजर जाकर मृतक कमलेश पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा परिजनों से भेंट कर प्रशासन की ओर से सांत्वना व्यक्त की। इस दौरान राजस्व एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। एसडीएम श्री मिश्रा ने बताया कि प्रशासन घटना को लेकर संवेदनशील है तथा घटना की निष्पक्ष जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना से हुई मृत्यु की पुष्टि उपरांत पीड़ित परिवार को शासन के नियमों के अनुसार राहत सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने मृतक के परिजनों को आश्वस्त किया है कि प्रशासन इस प्रकरण के प्रति गंभीर है तथा दुःख की इस घड़ी में पूरा प्रशासन उनके साथ है। एसडीएम ने अपने मोबाइल नंबर साझा करते हुए किसी भी स्थिति में उनसे सीधे संपर्क करने के लिए कहा है।

News TOP Footer