शहीद सुधाकर सिंह स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न अमिलिया टीम विजेता,हिनौती टीम उपविजेता रही

सीधी धर्मेंद : सिहावल विधानसभा क्षेत्र में शहीद सैनिक सुधाकर सिंह बघेल की स्मृति में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न हुई । प्रतियोगिता का फाइनल मैच के समापन समारोह के मुख्य अतिथि विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी,सीधी श्री ज्ञान प्रताप सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सीधी,श्रीमती काजल वर्मा,अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी श्री चिंतामणि तिवारी,अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण सिंगरौली श्री ज्ञानेंद्र द्विवेदी,अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिला पंचायत श्री श्रीमान सिंह सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे। ग्राम हिनौती के स्टेडियम में पिछले 22 दिनों से संचालित इस क्रिकेट प्रतियोगिता में 32 टीमों ने भाग लिया फाइनल मैच रोमांचक फाइनल मैच अमिलिया एवं हिनौती की टीम के मध्य रहा इसमें अमिलिया विजेता रही एवं हिनौती उपविजेता रही। विधायक श्री पटेल ने इस अवसर पर कहा कि शहीद सैनिक सुधाकर सिंह बघेल एक महान विभूति थे, हमारे देश की सुरक्षा में उनका योगदान अविस्मरणीय रहा । सीमा पर तैनात जांबाज सैनिकों की वजह से ही आज देश एवं हम सब सुरक्षित है ।विधायक श्री पटेल ने कहा देश की आजादी के मायने सच्चे अर्थों में जब सार्थक होंगे जब इस देश के खिलाड़ियों को उनकी खेल भावना के अनुरूप वातावरण मिलेगा। नौजवानों को रोजगार मिलेगा, किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिलेगा।किंतु दुर्भाग्य है जो दल सत्ता में बैठे हैं उन्हें समाज की चिंता नहीं है। कार्यक्रम में लोगो को सम्बोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी,सीधी श्री ज्ञान सिंह चौहान ने सफल क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न करने के लिए आयोजकों की तारीफ़ की। आज का रोमांचक फाइनल मैच अमिलिया एवं हिनौती की टीम के मध्य रहा इसमें अमिलिया की टीम विजेता रही एवं हिनौती उपविजेता रही। अतिथियों द्वारा विजेता टीम को स्मृति चिन्ह व 51 हज़ार रु तथा उपविजेता को स्मृति चिन्ह व 25 हज़ार रु की नगद धनराशि दी गई।
