लहिया में हुई लाठीचार्ज पीड़ितों की समस्या को लेकर कलेक्टर से मिले आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता राजन मिश्रा

0 137
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 22 फरवरी को आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता राजन मिश्रा ने विगत दिनों लहिया में हुई लाठीचार्ज घटना के पीड़ितों की समस्या को लेकर जिले के कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की और निर्दोष लोगों पर हुई एफ आई आर को लेकर उनसे ज्ञान चर्चा की इस दौरान आम आदमी पार्टी के नेता राजन मिश्रा ने कहा कि किसी भी निर्दोष पर कोई कार्यवाही नहीं होनी चाहिए जिले के कलेक्टर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात के दौरान राजन मिश्रा के साथ आम आदमी पार्टी के नेता राम चरण सोनी सहित अन्य कई नेता मौजूद रहे। जिले के कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपने के बाद आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता राजन मिश्रा ने मीडिया को उक्त घटना को लेकर जिले के कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को सौंपे गये ज्ञापन की जानकारी दी।

News TOP Footer