विकास यात्रा में विधायक सीधी केदारनाथ शुक्ल ने दी बायपास मार्ग की सौगात

0 120
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 5 फरवरी को संत रविदास जी की जयन्ती के अवसर पर प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में विकास यात्रा का शुभारंभ किया गया है। सीधी विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत यात्रा का औपचारिक शुभारंभ विधायक सीधी केदारनाथ शुक्ल द्वारा ग्राम पंचायत झगरहा में संत रविदास जी के चित्र पर माल्यापर्ण कर की गई। इस अवसर पर विधायक श्री शुक्ल द्वारा 989.86 लाख रूपये लागत के 4.56 किलोमीटर लंबाई के सेमरिया के दक्षिण से बायपास मार्ग सहित अन्य विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए विधायक श्री शुक्ल ने कहा कि सभी वर्गों के विकास के लिए प्रदेश में कई जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इन योजनाओं का लाभ लोगों तक सहजता से पहुंचे इसके लिए विकास यात्रा निकाली जा रही है। कलेक्टर साकेत मालवीय ने कहा कि संत रविदास जी की शिक्षाओं का लाभ हमें आज भी मिल रहा है। वह हमारे लिए प्रेरणा के स्त्रोत हैं। उन्होने अपनी शिक्षाओं के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के प्रयास किए थे। कलेक्टर ने युवाओं से आहवान किया संत रविदास जी से प्रेरणा लें और उनके दिखाए हुए रास्ते पर चलें। विकास यात्रा के विषय में संबोधित करते हुए कहा कि सभी को शासन की योजनाओं का लाभ सहजता से मिले इसके लिए आमजन, जनप्रतिनिधि तथा जनता को साथ मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है। विकास यात्रा का उद्देश्य समाज के अंतिम छोर में खड़ें व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। यात्रा प्रथम दिवस झगरहा, सेमरिया, रामगढ़ नम्बर 1, देवगढ़, ओबरहा से होते हुए चूल्ही में सम्पन्न हुए। यात्रा के दौरान विधायक द्वारा हितग्राहियों से संवाद किया गया तथा विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया गया।

News TOP Footer