विधायक कमलेश्वर पटेल ने सरकार की विकास यात्रा पर हमला बोला कहा कि इस सरकार ने इस प्रदेश में विनाश किया है

सीधी धर्मेंद : 5 फरवरी से बीजेपी पूरे मध्यप्रदेश में विकास यात्रा निकाल रही है सीधी जिले में भी विकास यात्रा निकाली जा रही है विकास यात्रा को लेकर मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री सिहावल क्षेत्र के कांग्रेस विधायक कमलेश्वर पटेल ने उच्च विश्राम गृह में बुलाई गई पत्रकार वार्ता में सरकार की विकास यात्रा पर जमकर हमला बोला और कहा कि इस सरकार ने इस प्रदेश में विनाश किया है मध्यप्रदेश घोटालों और भ्रष्टाचार का प्रदेश बन गया है उन्होंने कई भ्रष्टाचार को गिनाते हुए शिवराज सरकार पर सीधा हमला बोला और कहा कि यदि विकास हुआ है तो विकास यात्रा क्यों निकाल नहीं पड़ रही है लोग अगर योजनाएं प्राप्त कर चुके हैं तो गांव गांव जाकर लोगों से आवेदन क्यों लिए जा रहे हैं पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री ने शिवराज सरकार पर जमकर हमला बोला आगे उन्होंने कहा की प्रदेश की भ्रष्ट भाजपा सरकार में लचर स्वास्थ्य, शिक्षा, छात्रों, किसानों, शिक्षित योग्य युवा बेरोजगारों का विनाश कर विकास यात्रा निकालने वालों को शर्म नहीं आती।मध्य प्रदेश का विनाश करके भाजपा सरकार अब विकास यात्रा निकालकर झूंठी वाहवाही लूटना चाहती है।इस दौरान उन्होंने मीडिया के द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब भी दिए।
