जिला कांग्रेस कमेटी सीधी 6 फरवरी को आज एलआईसी ऑफिस सीधी के सामने धरना प्रदर्शन करेगी

0 83
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी सीधी द्वारा आज दिनांक 6 फरवरी को दोपहर 12 बजे देश की परिसंपत्तियों और जनता के खून पसीने की कमाई को मोदी सरकार की सहमति से लूटने वाले गौतम अदानी के भ्रष्टाचार और मोदी सरकार की मौन सहमति के विरुद्ध कांग्रेस पार्टी का धरना प्रदर्शन एलआईसी ऑफिस सीधी के सामने आयोजित होगा उक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आकाश राज पांडे ने बताया कि हमारे नेता राहुल गांधी जी ने बार-बार यह कहते रहे हैं कि देश की सार्वजनिक संपत्ति एवं जनता के खून पसीने की कमाई मोदी सरकार अपने उद्योगपतियों मित्रों के बीच बांट रही है आज उनकी बात सच साबित हो गई, गौतम अदानी के द्वारा जनता के पैसे का भारी हेरफेर करके उसे लूटने का काम किया गया आज देश के सार्वजनिक बैंक और एलआईसी डूबने के कगार पर पहुंच गए लेकिन भाजपा की मोदी सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही, जनता के पैसे की रक्षा और देश के सार्वजनिक संपत्तियों को बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी 6 फरवरी को संपूर्ण राष्ट्र में धरना प्रदर्शन आयोजित करने जा रही है उसी तारतम्य में सीधी जिले के एलआईसी ऑफिस के सामने कांग्रेस का धरना प्रदर्शन का आयोजन होगा।

News TOP Footer