सिहावल विधानसभा क्षेत्र में विकास यात्रा का जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मंजू रामजी सिंह ने किया शुभारंभ

0 90
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 5 फरवरी को संत रविदास जी की जयन्ती के अवसर पर प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में विकास यात्रा का शुभारंभ किया गया है। सीधी जिले की सिहावल विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत यात्रा का औपचारिक शुभारंभ हटवा खाश में जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मंजू रामजी सिंह द्वारा संत रविदास जी के चित्र पर माल्यापर्ण कर की गई। विकास यात्रा के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू रामजी सिंह ने नवनिर्मित प्रयोगशाला भवन का फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू रामजी सिंह ने कहा कि हमारी शिवराज सरकार गरीबों के हितों का विकास का पूरा ख्याल रखती है कोई बचा ना हो कोई छोटा ना हो उसके लिए विकास यात्रा निकाली गई है इसमें जो भी योजनाओं से वंचित पात्र व्यक्ति हैं उन्हें उनका हक दिलाने का काम किया जाएगा वही हटवा खास में नवनिर्मित प्रयोगशाला भवन में सिर्फ मुख्य अतिथि का नाम होने से गांव के सरपंच प्रतिनिधि में काफी नाराजगी देखी गई और उन्होंने इसे विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों का अपमान करार दिया और 10 टीम इंडिया न्यूज़ को अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इतने वर्षों में कुछ खास विकास नहीं हुआ है हटवा खास ने कार्यक्रम के दौरान कई हितग्राहियों को शासन की कई जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ और आयुष्मान कार्ड वितरित किया गया इस मौके पर सीओ जनपद पंचायत सिहावल नीलकंठ सहित संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे हटवा खास में कार्यक्रम के बाद विकास यात्रा हटवा दे भारत पहुंची जहां पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कार्यक्रम में मौजूद हितग्राहियों को उनके हितलाभ वितरित किए इस दौरान कई हितग्राहियों ने कई योजनाओं को पाने के लिए आवेदन भी दिए हटवा देवास में कार्यक्रम के बाद विकास यात्रा कोरबा पहुंची जहां पर अतिथियों का स्वागत किया गया स्वागत के बाद मुख्य अतिथि मंजू रामजी सिंह और रामजी सिंह ने मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार की योजनाओं को गिनाया और लोगों को बताया कि जो भी पात्र हितग्राही योजनाओं से वंचित है हम उन्हें उनका हक दिलाएंगे कार्यक्रम के दौरान बीजेपी संस्कृत प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गजराज सिंह ने विकास यात्रा पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शिवराज सरकार गरीब से गरीब व्यक्ति तक विकास पहुंचाना चाहती है लोगों को योजनाओं का लाभ मिले कोई वंचित न रहे उसके लिए विकास यात्रा निकाली गई है कोरबा में विकास यात्रा के दौरान बीजेपी नेता रामजी सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शिवराज सरकार ने जितने विकास के काम किए हैं आज तक किसी भी मुख्यमंत्री ने नहीं किए हैं मुख्यमंत्री जी चाहते हैं कि कोई भी गरीब पिछड़ा विकास से वंचित ना रहे कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

News TOP Footer