घर से मुर्गे की दावत खाने निकले व्यक्ति की नाले में मिली लाश

0 122
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : गत दिवस घर से मुर्गे की दावत खाने निकले श्याम सुंदर जयसवाल पिता शंभू प्रसाद जायसवाल निवासी ग्राम चिलरी थाना कमर्जी की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई जिनके शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय सीधी लाया गया पोस्टमार्टम के दौरान मृतक श्यामसुंदर जयसवाल के भाई रामावतार जायसवाल ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को घटनाक्रम की जानकारी दी और कहा कि प्रथम दृष्टया मेरे भाई की मौत करंट से होना प्रतीत हो रहा है लेकिन उसकी लाश को ले जाकर नाले में फेंका गया इसलिए हमको उसकी हत्या की शंका हो रही है। मृतक के परिजनों के आरोप के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है मृतक के मृत्यु का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा जिसके बाद पुलिस की जांच में तेजी आएगी तब तक तरह तरह की चर्चाओं और अफवाहों का बाजार गर्म है i

News TOP Footer