अर्धवार्षिकी सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारियो को कलेक्टर ने शाल एवं श्रीफल से किया सम्मानित

0 100
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : वरिष्ठ कोषालय अधिकारी सुरेंद्र सिंह सोलंकी, प्रवाचक कलेक्टर न्यायालय अयोध्या प्रसाद साहू तथा भृत्य कलेक्टर कार्यालय शिवबालक बारी के अर्धवार्षिकी सेवानिवृत्त की आयु पूर्ण होने से दिनांक 31 जनवरी 2023 को सेवानिवृत्त हो गए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गुरुवार को वरिष्ठ कोषालय अधिकारी श्री सिंह, प्रवाचक कलेक्टर न्यायालय श्री साहू तथा भृत्य श्री बारी के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह में कलेक्टर साकेत मालवीय द्वारा शाल और श्रीफल भेंट कर उक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री मालवीय द्वारा सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दी गई। कलेक्टर ने कहा कि जीवन परिवर्तनशील होता है, इसी प्रकार शासकीय सेवा में सेवानिवृत्त भी अनिवार्य भाग है। कलेक्टर ने कहा कि शासकीय सेवकों का सफलता के साथ अपनी सेवा पूर्ण करना उल्लेखनीय उपलब्धि है। कलेक्टर ने कहा कि आपका अनुभव समाज के लिए महत्वपूर्ण है। आगे रहकर समाज की प्रगति में अपना अमूल्य योगदान देते रहें। इसके साथ ही कलेक्टर ने सभी शासकीय सेवकों के पेंशन प्रकरणों का समय पर निराकरण करना सुनिश्चित करें। वरिष्ठ कोषालय अधिकारी श्री सिंह, प्रवाचक कलेक्टर न्यायालय श्री साहू तथा भृत्य श्री बारी द्वारा उनके शासकीय सेवा में रहते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर नीलाम्बर मिश्र, उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास नीलेश कुमार शर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्रेयस गोखले सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

News TOP Footer