दो दिवसीय योजना सखी का प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ

सीधी धर्मेंद : शासन की मंशा अनुरूप शासन की विभिन्न योजनाओं की पहुंच समाज के अंतिम छोर तक सुगमता से पहुंचाने के उद्देश्य से योजना सखी की आवधारणा का प्रस्फूटन हुआ है। इस योजना के माध्यम से स्व सहायता समूहों की क्रियाशील सदस्यों के माध्यम से न केवल शासकीय योजना की पहुंच दूरस्थ ग्रामों तक सुनिश्चित की जावेगी अपितु इस कार्य में संलग्न समूह सदस्य (दीदियों) को आर्थिक स्वावलंबन भी प्राप्त होगा इसी मंशा को दृष्टिगत रखते हुए म.प्र. डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला सीधी द्वारा 40 स्व सहायता समूह सदस्यों का योजना सखी का दो दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम समुदाय प्रशिक्षण केन्द्र कलेक्ट्रेट कैम्पस सीधी में 31 जनवरी से 01 फरवरी 2023 तक आईटीसी क्रिसिल-फाउंडेशन एवं हकदर्शक संस्था से उपस्थित प्रशिक्षकों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के माध्यम से शासन की विभिन्न योजनाएं जैेसे पीएम किसान, पैनकार्ड, पेंशन योजना, आधारकार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र आदि पर ग्रामीण समुदाय को योजना सखी मोेबाइल एप्लीकेंशन के माध्यम से यह जानकारी प्रदान करना है कि वे किन सरकारी योजनाओं के लिए पात्र है एवं उनकी उन योजनाओं में पंजीयन कर उसका लाभ लेने में सहायता करना है। बैंक सखियों द्वारा योजना सखी के रूप में अतिरिक्त कार्य किए जाने पर ग्रामीण परिवारों के अंतिम सदस्य तक विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं में पात्रता अनुसार पंजीयनध्नामांकन कराये जाने में मदद की जाकर उनके स्वयं के लिए बेहतर एवं सतत आय का माध्यम बन सकेगी, इस उद्देश्य के साथ जिला सीधी में कार्यरत बैंक सखियों को योजना सखी के रूप में भी अतिरिक्ति कार्य कराये जाने का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह प्रशिक्षण गनपत मालवीय जिला फिल्ड क्वाडिनेंटर, विकास चैरसिया जिला क्वाडिनेंटर हकदर्शक संस्था द्वारा प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम का समन्वय मंगलेश्वर सिंह जिला प्रबंधक सूक्ष्मवित्त (एनआरईटीपी), अजय सिंह जिला प्रबंधक सूक्ष्मवित्त (एनआरएलएम) द्वारा किया गया। प्रशिक्षण सम्पन्न कराने में मुख्य भूमिका दीपेन्द्र नामदेव बीसी एफआई एनआरईटीपी द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षण के अंतिम दिवस में पुष्पेन्द्र कुमार सिंह जिला परियेाजना प्रबंधक द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा प्रशिक्षण के प्रति खासा उत्साह देखा गया । प्रशिक्षण सम्पन्न कराने में देवेश मिश्रा जिला प्रबंधक स्किल,अशोक शुक्ला विकासखंड प्रबंधक विकासखंड सीधी,दीपेन्द्र नामदेव बीसी एफआई एनआरईटीपी की भूमिका रही।
