समाजवादी प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर से मिल कर फिर से जनता की मांगे याद दिलाई

0 83
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : विगत 20 जनवरी को समाजवादी पार्टी सीधी द्वारा सीधी में आंदोलन प्रदर्शन करके जिले की जनता की समस्याओं का ज्ञापन जिले के कलेक्टर को सौंपकर 15 दिवस की मोहलत दी गई थी लेकिन समय बीत जाने के बाद भी उक्त समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर 2 फरवरी को प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी राम प्रताप यादव के नेतित्व में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव जय सिंह राजू सपा जिला अध्यक्ष रामराज यादव राममिलन केवट और समर यादव का प्रतिनिधि मंडल जिले के कलेक्टर साकेत मालवीय से मिला और और अपनी उक्त पूर्व की मांगों का ज्ञापन फिर से सौप कर मांगों को जल्द पूर्ण किए जाने की मांग की जिस पर कलेक्टर की ओर से सकारात्मक आश्वासन दिया गया जिले के कलेक्टर से मुलाकात के बाद बाहर आए समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे राम प्रताप यादव ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को जिले के कलेक्टर से हुई मुलाकात के दौरान उठाए गए मुद्दों की जानकारी दी और कहा कि जिले के कलेक्टर ने उक्त मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है इसके साथ ही समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव राम प्रताप यादव ने एन टीवी न्यूज़ के पूछे गए अन्य सवालों का भी जवाब दिया।

News TOP Footer