जमोड़ी सेगरान में उप सरपंच पद के निर्वाचन में समय के बाद पहुंचे पंचो को प्रक्रिया में नहीं किया गया शामिल

सीधी धर्मेंद : 20 जनवरी को जनपद पंचायत सीधी अंतर्गत ग्राम पंचायत से जमोड़ी सेगरान में उपसरपंच पद के निर्वाचन की कार्यवाही संपन्न कराई गई लेकिन उप सरपंच पद के निर्वाचन की संपन्न कराई गई कार्यवाही को लेकर कुछ पंचों और उनके समर्थकों में काफी असंतोष देखा गया असंतुष्ट पंचो और उनके समर्थकों का कहना था कि जब वह निर्धारित समय पर उप सरपंच पद के निर्वाचन के लिए पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि आप निर्धारित समय में नहीं पहुंचे हैं इसलिए आप प्रक्रिया में भाग नहीं ले सकते जिसके बाद असंतुष्ट पंच और उनके समर्थक अपनी शिकायत लेकर जिला कलेक्ट्रेट पहुंच गए इस दौरान अपनी शिकायत लेकर आए जमोडी सेगरान के 2 महिला पंच और उनके समर्थकों ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमें उप सरपंच पद की निर्वाचन प्रक्रिया में निर्धारित समय में ना पहुंचने का हवाला देकर शामिल नहीं किया गया और प्रक्रिया पूरी करा ली गई हम लोग चाहते हैं कि इसकी जांच हो और दोबारा चुनाव कराया जाए जमोडी सेगरान के पंच और उनके समर्थकों के लगाए गए आरोपों के संबंध में एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने जमोडी सेगरान में उपसरपंच पद के निर्वाचन के लिए नियुक्त अधिकारी प्रकाश सिंह से फोन पर उनसे बात की और उनके ऊपर लग रहे आरोपों पर उनकी सफाई मांगी जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि उपसरपंच पद के लिए जो निर्धारित समय तय किया गया था उस समय आरोप लगाने वाले पंच मौके पर नहीं पहुंचे थे जिसके बाद दरवाजा बंद करके मौजूद पंचों के उपस्थिति में उक्त प्रक्रिया संपन्न कराई गई है जमोड़ी सेगरान के पंचों द्वारा इस मामले की शिकायत जिले के आला अधिकारियों से की गई है लेकिन उप सरपंच पद के निर्वाचन के लिए नियुक्त अधिकारी द्वारा जो प्रतिक्रिया दी गई है उसके अनुसार शिकायत कर्ता निर्धारित समय में नहीं पहुंचे थे क्या सही है क्या गलत है कौन सही है कौन गलत है इसका फैसला जांच के बाद हो पाएगा फिलहाल मामला प्रशासन के पाले में है।
