बरगवां तहसील चुरहट के शिवदास पटेल ने अपनी जमीन बचने कलेक्टर से लगाईं गुहार

0 232
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 19 जनवरी को शिवदास पटेल पिता बैजनाथ पटेल निवासी ग्राम बरगवां तहसील चुरहट जिला कलेक्टर के यहां आवेदन देकर गुहार लगाई है कि उसके अधिपत्य कब्जे दखल की आराजी में उसी के गांव जनपद के जनप्रतिनिधि के ड्राइवर द्वारा बलपूर्वक अतिक्रमण करके मकान का निर्माण किया जा रहा है जिस पर रोक लगाई जाए जिला कलेक्ट्रेट में अपनी फरियाद लेकर पहुंचे फरियादी शिवदास पटेल ने मीडिया को अपनी समस्या बताते हुए कहा कि हमारी उक्त जमीन का मामला न्यायालय चुरहट एवं सिविल न्यायालय चुरहट में भी विचाराधीन है बावजूद इसके आरोपी ललित पटेल द्वारा उसकी उक्त जमीन पर मकान बनाया जा रहा है फरियादी ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ के माध्यम से जिले के अधिकारियों से उसे न्याय देने की मांग की है।

News TOP Footer