गोरीयरा में बल्कर अनियंत्रित वाहन पलटा बहरी थाना गांव बनवारी के एक व्यक्ति की हुई मौत

0 84
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 20 जनवरी को सीधी जिला कोतवाली थाना अंतर्गत लगे ग्राम गोरीयरा में एक ऑटो को बचाने के चक्कर में हुई दुर्घटना में एक बल्कर वाहन अनियंत्रित होकर खेत में जाकर पलट गया अचानक हुई दुर्घटना में बलकर का ड्राइवर जिसका नाम नवल किशोर दुबे बताया जा रहा है निवासी थाना बहरी गांव बनवारी का रहने वाला है की मौत हो गई इस घटना के बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई घटना की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल की और मृतक व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने इस मामले की जानकारी के लिए जिला कोतवाली में संपर्क किया तो बताया गया कि अभी अस्पताल चौकी से पूरी जानकारी नहीं आ पाई है पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है बताया गया कि मृतक व्यक्ति के परिजनों को घटना की सूचना दी जा चुकी है।

News TOP Footer