तेज रफ्तार स्कॉर्पियो उड़ान भरते हुए 50 फुट दूर खेत में गिरी दो व्यक्तियों की हुई मौत

सीधी धर्मेंद : 17 जनवरी की बीती रात सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना अंतर्गत ग्राम रामपुर के आमडाड के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया जिसमें दो व्यक्तियों की मौके पर ही जान चली गई एन टीवी इंडिया न्यूज़ की टीम सुबह जब घटनास्थल पर पहुंची तो देखा रामपुर नैकिन आमडाड गांव की बगल से गुजरने वाली मेन रोड सड़क से रात को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो उड़ान भरते हुए 50 फुट दूर 30 फुट गहरे खेत में जा गिरी अचानक हुई इस घटना में दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई दोनों मृतक सतना जिले के रामनगर के बताए जाते हैं जबकि स्कॉर्पियो में सवार अन्य तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में इलाज के लिए रीवा भेजवाया जिनमें से एक व्यक्ति की हालत गंभीर है दो अन्य घायल व्यक्ति की हालत स्थिर है। एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने इस भीषण दर्दनाक हादसे के बारे में रामपुर नैकिन थाने के टीआई सुधांशु तिवारी से जानकारी चाहिए तो उन्होंने बताया कि स्कॉर्पियो में सवार लोग काफी तेज गति से सीधी की तरफ जा रहे थे अचानक यह दुर्घटना घट गई जिसमें दो व्यक्ति मौके पर ही खत्म हो गए आगे उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है प्राथमिक तौर पर अनुमान लगता है कि दुर्घटना अधिक रफ्तार की वजह से हुई है।
