भितरी मेले में हुई फूड प्वाजनिंग मामले में दूषित जल और खाद्य सामग्री के सैंपल भेजे गए

0 133
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : विगत दिनों 14 जनवरी को मकर संक्रांति के पर्व पर रामपुर नैकिन थाना अंतर्गत ग्राम भीतरी में सोन नदी के किनारे लगे मेले में दूषित चार्ट फुलकी खाने की वजह से डेढ़ सैकड़ा से भी ज्यादा लोग बीमार हो गए थे जिनको इलाज के लिए रामपुर नैकिन चोरहट सिमरिया के अस्पतालों में भर्ती कराया गया था उक्त घटना के बाद जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल लोगों के इलाज बचाव हेतु पूरी मेडिकल टीम के साथ रामपुर नैकिन चोरहट सिमरिया पहुंच गए जिससे किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई उक्त घटना के बाद पूरे मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई है एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने 18 जनवरी को रामपुर नैकिन के कार्यपालक मजिस्ट्रेट शिव शंकर शुक्ला से मामले की जांच के संबंध में चर्चा की तो उन्होंने बताया कि गठित दल ने मौके पर पहुंचकर लोगों के बयान दर्ज कर लिए हैं और मौके के दूषित जल स्थलों और खाद्य सामग्री के सैंपल भेजे गए जिनकी जांच रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद कमेटी द्वारा प्रतिवेदन जिले के कलेक्टर को सौंपा जाएगा जिसके बाद ही कार्यवाही संभव होगी।

News TOP Footer