बहरी पुलिस ने 70 हजार रुपये की 55 शीशी नशीली कफ सिरफ और वाहन के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार किया

सीधी धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक सीधी श्री मुकेश कुमार श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजुलता पटले एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री नारायण सिंह कुमरे के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी बहरी उनि पवन सिंह के नेतृत्व में बहरी पुलिस ने 70 हजार रुपये कीमती नशीली कफ सिरफ मय वाहन के साथ 2 आरोपियों को किये गिरफ्तार। बताया गया की दिनांक 17/01/2023 को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि ग्राम झुमरिया तरफ, दो व्यक्ति अपने पास अवैध नशीली कफ सिरफ बिक्री करने हेतु पीले कलर की होण्डा ट्वीस्टर मोटरसायकल जिसमें पीछे नम्बर प्लेट पर MH14CA4392 लिखा है जिसमें दो व्यक्ति बैठे हैं। पीछे बैठा व्यक्ति सफेद बोरी मे अवैध नशीली कफ सीरफ बिक्री करने हेतु बीच में लिए बैठा है। जो ग्राम सरदा से झुमरिया तरफ जा रहे है। मुखबिर की उक्त सूचना पर थाना प्रभारी पवन सिंह द्वारा एक टीम को रवाना किया गया जो टीम रेड कार्यवाही हेतु झुमरिया मेन रोड में पहुची तथा रेड कार्यवाही करने हेतु मुखबिर के बताये स्थान पर जाकर घेरा बंदी किया तो सरदा रोड से एक मोटरसायकल, जिसमे 02 व्यक्ति बीच में बोरी लिये बैठे थे। जैसे हि पुलिस को देखे तो देखकर भागने का प्रयास किये। जिन्हे घेराबंदी कर पकड़ा गया। नाम पता पूछा गया तो चालक अपना नाम अमरनाथ गौतम पिता उमाशंकर गौतम उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम सरेह थाना बहरी का होना बताया एवं पीछे बैठा व्यक्ति जो बोरी लिये हुए था अपना नाम मनीष कुमार मिश्रा पिता कृष्णकुमार मिश्रा उम्र 20 वर्ष निवासी पाग झुगरिया थाना बहरी का बताया एवं मोटरसायकल को टार्च से देखने पर होण्डा ट्विस्टर पीले कलर की जिसके पीछे प्लेट पर MH14CA4392 लिखा था जिसमे पीछे बैठे संदेही मनीष कुमार मिश्रा की तलाशी ली गई जो एक सफेट बोरी में नशीली कफ सीरफ ONEREX कोडीन फास्फेट युक्त लिए मिला। उक्त नशीली कफ सिरफ की गिनती कराई गई तो कुल 55 शीशी शीलबंद कफ सिरफ जिसमें ONEREX कोटीन फास्फेट सिरप जिसके ढक्कन मे winge होना लेख है एवं जिसकी कुल कीमत 8250 रुपये की पायी गयी। संदेही से नशीली कफ सिरफ रखने के संबंध में कागजात की मांग की गई जो किसी तरह का कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही किये जिससे आरोपियों का यह कृत्य धारा 5/13- ड्रग कन्ट्रोल अधिनियम व 8/21, 22 एनडीपीएस एक्ट के तहत् दण्डनीय अपराध पाये जाने से अपराध कायम कर परिवहन में प्रयुक्त वाहन मोटर सायकल कीमती 60000 रुपये जप्त कर आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया गया।उपरोक्त समस्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बहरी उनि पवन सिंह, सउनि रजनीश बघेल, आर कमलेश प्रजापति, राजकमल भुर्तिया, दिग्विजय सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
