एनएसयूआई द्वारा संजय गांधी कॉलेज के पुराने भवन में सांसद की तस्वीर लेकर किया गया सद्बुद्धि यज्ञ

0 95
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 11 जनवरी को एनएसयूआई के बैनर तले सौरभ सिंह चौहान के नेतृत्व में संजय गांधी कॉलेज के पुराने भवन में एनएसयूआई कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने संजय गांधी कॉलेज के पुराने भवन में बनाए गए स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा रहने के लिए उक्त कालेज में लड़कियों के लिए बनाए गए वॉशरूम का इस्तेमाल किया जा रहा है उक्त समस्या को लेकर एनएसयूआई द्वारा पूर्व में भी कई बार धरना प्रदर्शन करके इस समस्या को उजागर किया गया था लेकिन शासन प्रशासन द्वारा उस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया जिसके बाद आज एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने संजय गांधी कॉलेज परिषर के अंदर पहुंचकर जिले की सांसद श्रीमती रीति पाठक की तस्वीर लेकर सद्बुद्धि यज्ञ किया गया सद्बुद्धि यज्ञ में बड़ी संख्या में एनएसयूआई के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल थे छात्रों ने अनूठे अंदाज में किए इस यज्ञ में पुरोहित ने मंत्रोच्चार से सद्बुद्धि यज्ञ कराया और यज्ञ के बाद आरती भी करवाई कॉलेज परिसर की व्यवस्था को लेकर किए जा रहे अनूठे विरोध के संबंध में सद्बुद्धि यज्ञ के बाद सौरभ सिंह चौहान ने मीडिया को अपने हवन यज्ञ कार्यक्रमों के उद्देश्यों की जानकारी दी और कहा कि आंदोलन प्रदर्शन से कोई सुन नहीं रहता इसलिए धर्म का सहारा लेकर यज्ञ के माध्यम से समस्या को उजागर करने का प्रयास कर रहे हैं यज्ञ के दौरान कॉलेज परिसर में सुरक्षा के लिए पुलिस भी मौजूद थी।

News TOP Footer