आंगनवाड़ी एकता यूनियन ने नियमित ना करने पर सरकार की ईंट से ईंट बजाने की बात कही

सीधी धर्मेंद : 11 जनवरी को आंगनवाड़ी एकता यूनियन द्वारा अपने वेतन भत्ता बढ़ाए जाने और नियमितीकरण किए जाने की मांग को लेकर सड़कों पर निकल कर प्रदर्शन किया गया सड़कों में निकलकर प्रदर्शन करने के बाद आंगनबाड़ी एकता यूनियन की सैकड़ों कार्यकर्ता पदाधिकारी जिला कलेक्ट्रेट पहुंच गई और कलेक्ट्रेट का घेराव कर अपनी मांगों के समर्थन और सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की नारेबाजी के बाद आंगनवाड़ी एकता यूनियन के कार्यकर्ता और पदाधिकारी सैकड़ों की संख्या में कलेक्ट्रेट परिसर के भीतर दाखिल हो गई इस दौरान जिले के अपर कलेक्टर बीके पांडे ने आंगनवाड़ी एकता यूनियन के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों की मांगों का ज्ञापन लिया जिले के अपर कलेक्टर को अपना ज्ञापन सौंपने के बाद आंगनबाड़ी एकता यूनियन की अध्यक्ष सत्यभामा सिंह ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार हमारा शोषण कर रही है हम से तरह-तरह का काम ले रही है लेकिन उचित वेतन नहीं दे रही है और ना ही हमारा नियमितीकरण कर रही है एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने जब सत्यभामा सिंह से सवाल उठाया कि आप सरकार से वेतन लेती है और सरकार की ईंट से ईंट बजाने की बात क्यों करती हैं जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार भी हमारा शोषण कर रही है हम अपने शोषण के विरोध में अप्रैल में भोपाल में धरना प्रदर्शन करेंगे और उसके बाद दिल्ली में भी हम अपनी आवाज उठाएंगे।
